{"_id":"6a06e59bdb47de2c8f0608b6","slug":"sitamarhi-pupri-municipal-council-je-arrested-bribery-vigilance-department-bihar-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1241-4285096-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नगर परिषद का जेई 1.45 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग के छापे से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नगर परिषद का जेई 1.45 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग के छापे से मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार
सीतामढ़ी के पुपरी नगर परिषद कार्यालय में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेई विजय कुमार शर्मा को 1.45 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।
रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ जेई
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सीतामढ़ी जिले में बड़ी कार्रवाई की है। पुपरी स्थित नगर परिषद कार्यालय में पदस्थापित कनीय अभियंता (जेई) विजय कुमार शर्मा को 1 लाख 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
रिश्वत लेते ही निगरानी टीम रंगे हाथों दबोचा
जानकारी के मुताबिक, निगरानी विभाग को आरोपी जेई के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही विजय कुमार शर्मा ने परिवादी से रिश्वत की रकम ली, पहले से तैनात टीम ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी जेई को अपने साथ गुप्त स्थान पर ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद नगर परिषद कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारी और अधिकारी अचानक हुई कार्रवाई से सकते में आ गए।
ये भी पढ़ें- Bihar: ‘जब पीएम दो गाड़ियों में चलते हैं तो बिहार CM का काफिला इतना लंबा क्यों?’, तेज प्रताप यादव का बड़ा हमला
पिछले दिनों रिश्वत लेते पकड़ाया था कर्मी
घटना की खबर फैलते ही पुपरी समेत पूरे सीतामढ़ी जिले में चर्चा तेज हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से भ्रष्ट अधिकारियों में डर का माहौल बना है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पुपरी पुलिस निरीक्षक कार्यालय के एक कर्मी को करीब 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। लगातार हो रही निगरानी विभाग की कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक महकमे में हलचल मची हुई है।
Trending Videos