फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sithamarhi-sonbarsa-up-pramukh-anu-kumari-remarriage-controversy

Bihar: उप प्रमुख की दूसरी शादी के बाद मचा बवाल! गहने-नकदी लेकर भागने का लगा आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 17 Jul 2026 01:05 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2026 01:05 PM IST
सार

Bihar News: सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड की उप प्रमुख अनु कुमारी की दूसरी शादी के बाद विवाद खड़ा हो गया है। उनके ससुर ने कन्हौली थाने में आवेदन देकर बहू पर सोने-चांदी के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
sithamarhi-sonbarsa-up-pramukh-anu-kumari-remarriage-controversy
शादी के बाद परिजनों से साथ अनु कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सोनबरसा प्रखंड की वर्तमान उप प्रमुख अनु कुमारी की दूसरी शादी इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। अनु कुमारी ने अपने परिचित विमल कुमार के साथ विवाह कर नया जीवन शुरू किया है। बताया जाता है कि वर्ष 2019 में उनकी पहली शादी इंद्रजीत महतो से हुई थी। बाद में अररिया बाजार के पास अपराधियों ने इंद्रजीत महतो की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पति की मौत के बाद अनु कुमारी ने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई और वर्तमान में सोनबरसा प्रखंड की उप प्रमुख हैं।

विज्ञापन


दूसरी शादी के बाद खड़ा हुआ नया विवाद
दूसरी शादी के बाद मामला अब कानूनी विवाद का रूप ले चुका है। अनु कुमारी के ससुर और मृतक इंद्रजीत महतो के पिता महेश महतो ने कन्हौली थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


गहने, नकदी और सामान ले जाने का आरोप
महेश महतो का आरोप है कि अनु कुमारी घर से सोने-चांदी के गहने, बड़ी मात्रा में नकदी और अन्य कीमती सामान अपने साथ लेकर चली गई हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर सामान की बरामदगी और उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
स्थानीय कन्हौली थाना पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और दोनों पक्षों के दावों, गवाहों तथा उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: आज दिल्ली वाले आवास पर गृह प्रवेश करेंगे नीतीश कुमार, पटना से विशेष विमान से रवाना हुए

इलाके में चर्चा का विषय बना मामला
जनप्रतिनिधि से जुड़ा मामला होने के कारण यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग अब पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed