सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vigilance Department raided the premises of the BDO of Sursand block Motihari Bihar News

Bihar: बीडीओ कृष्णा राम के पांच ठिकानों पर निगरानी विभाग का बड़ा छापा,जांच में करोड़ों की संपत्ति के सबूत मिले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्वी चंपारण जिले के बीडीओ कृष्णा राम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में निगरानी विभाग ने सीतामढ़ी, मोतिहारी और पटना के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

Vigilance Department raided the premises of the BDO of Sursand block Motihari Bihar News
छापेमारी करती निगरानी विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्वी चम्पारण जिले में सुबह 10 बजे निगरानी विभाग ने एक बड़े छापेमारी अभियान की शुरुआत की, जिससे पूरे प्रशासनिक विभागों में हड़कंप मच गया। सभी अधिकारी और कर्मचारी यह पता लगाने में जुट गए कि किसके यहां छापेमारी हो रही है। थोड़ी ही देर में यह स्पष्ट हो गया कि यह अभियान सुरसंड प्रखंड के बीडीओ कृष्णा राम के खिलाफ चलाया जा रहा है।
Trending Videos


पांच ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

निगरानी विभाग की टीम ने बीडीओ कृष्णा राम के पांच संभावित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इसमें सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड स्थित उनका कार्यालय और आवास, मोतिहारी के राजा बाजार स्थित किराए के मकान, शंकर सरैया स्थित उनका पैतृक आवास और पटना में उनका फ्लैट शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आय से अधिक संपत्ति का मामला

निगरानी विभाग में बीडीओ कृष्णा राम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज था। अमर उजाला से बातचीत में निगरानी विभाग के डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि यह मामला 5 मार्च 2026 को निगरानी थाना में कांड संख्या 29/26 के तहत दर्ज किया गया था। आज की कार्रवाई इसी मामले की पड़ताल के लिए की गई।

शुरुआती जांच में करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले

छापेमारी के दौरान टीम को कई जरूरी दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिनकी जांच जारी है। शुरुआती पड़ताल में यह भी सामने आया कि बीडीओ कृष्णा राम ने 21 भूखंड खरीदे हैं। इसके अलावा, पटना में फ्लैट और विभिन्न बैंकों में निवेश के कागजात भी मिले हैं।

छापेमारी टीम और आगे की कार्रवाई

छापेमारी में निगरानी पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र कुमार और उपाधीक्षक रचित नाथ शामिल रहे। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद विभाग आगे की कार्रवाई करेगा और मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कानूनी कदम उठाएगा। यह छापेमारी पूर्वी चम्पारण जिले में सरकारी अधिकारियों में भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति रखने के मामलों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed