फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bankipur by election veena manavi nomination rejected tej pratap yadav court bihar bypoll

Bihar : जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप बोले- साजिश हुई, कोर्ट जाएंगे

Tue, 14 Jul 2026 04:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांकीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांकीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 14 Jul 2026 04:07 PM IST
सार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया है। नामांकन खारिज होने के बाद पार्टी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पटना कलेक्ट्रेट पहुंचे और निर्वाची पदाधिकारी से मुलाकात की।

विज्ञापन
bankipur by election veena manavi nomination rejected tej pratap yadav court bihar bypoll
वीणा मानवी का नामांकन रद्द - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया है। नामांकन खारिज होने की जानकारी मिलते ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव पटना कलेक्ट्रेट पहुंचे और निर्वाची पदाधिकारी से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन

तेज प्रताप ने लगाया साजिश का आरोप

निर्वाची पदाधिकारी से मिलने के बाद तेज प्रताप यादव ने मीडिया से कहा कि उनकी पार्टी की उम्मीदवार के साथ साजिश की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर वीणा मानवी का नामांकन रद्द कराया गया है। तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और इस फैसले को अदालत में चुनौती दी जाएगी। उन्होंने कहा, "हम कोर्ट जाएंगे और कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। हमारी उम्मीदवार के साथ अन्याय हुआ है और हमें न्याय जरूर मिलेगा।"

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bankipur Vidhan Sabha: भाजपा प्रत्याशी के पास न घर, न गाड़ी; जानिए कहां तक पढ़े-लिखे हैं, संपत्ति कितनी है?

विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन के बाद हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, वीणा मानवी ने 13 जुलाई को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जनशक्ति जनता दल की ओर से नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद पटना पुलिस ने उन्हें एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा भी किया। हालांकि, देर शाम उन्हें अदालत से जमानत मिल गई थी।

हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

बताया जा रहा है कि वीणा मानवी ने अपने नामांकन के साथ जमा किए गए हलफनामे में अपने खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामले की जानकारी नहीं दी थी। इसी वजह से उनका नामांकन रद्द कर दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2009 के एक मामले (837/2009) में वीणा मानवी को पहले ही अदालत से जमानत मिल चुकी थी, लेकिन इस मामले का उल्लेख हलफनामे में नहीं किया गया। निर्वाचन अधिकारियों ने इसी आधार पर उनका नामांकन निरस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed