सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: A party celebrating a young man's release from jail backfires, leading to gunfire between police and vi

Bihar: जेल से छूटे युवक की खुशी में पार्टी पड़ी भारी, पुलिस-ग्रामीण भिड़ंत में फायरिंग; कैमूर में आधी रात बवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 26 Feb 2026 02:16 PM IST
विज्ञापन
सार

कैमूर के कुदरा में जेल से छूटे युवक की खुशी में चल रही डांस पार्टी पर पहुंची पुलिस पर पथराव और फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में एक व्यक्ति घायल हुआ। विरोध में ग्रामीणों ने छह घंटे सड़क जाम किया, 28 नामजद सहित 78 पर केस दर्ज।

Bihar: A party celebrating a young man's release from jail backfires, leading to gunfire between police and vi
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कैमूर जिले के कुदरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-8 स्थित कझार घाट टोला में बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिसका इलाज जारी है। वहीं, कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घटना के विरोध में गुरुवार सुबह 6 बजे से ग्रामीणों ने कुदरा-भभुआ मुख्य मार्ग को बांस-बल्लियों से घेरकर जाम कर दिया, जो करीब छह घंटे तक जारी रहा। सड़क जाम के कारण मालवाहक और यात्री वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Trending Videos

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात कुदरा थाने को सूचना मिली थी कि करीब 15 दिन पहले गिरफ्तार एक व्यक्ति जमानत पर जेल से छूटा है और उसकी रिहाई की खुशी में नर्तकियों का डांस और शराब पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उन पर ईंट-पत्थर से हमला किया और फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली लगने वाले व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि उसे गोली कैसे लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 'सीमांचल से घुसपैठियों को बाहर करने का मिशन जल्द', अररिया में बोले गृह मंत्री अमित शाह

घटना के बाद पुलिस पर घरों में घुसकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि पुलिस ने लाठी-डंडे से पिटाई की, घरों के दरवाजे और वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। कई महिलाओं के घायल होने की भी बात कही जा रही है। इस मामले में पुलिस ने 28 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अब तक 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

दोपहर करीब 12 बजे मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी और डीएसपी प्रदीप कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जाम समाप्त करने की अपील की। एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने कहा कि सड़क जाम समाधान नहीं है। प्रशासन उनकी समस्याएं सुनने आया है और विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि यदि ग्रामीण लिखित शिकायत देते हैं तो आरोपों की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed