सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar cm nitish kumar jdu mla anant singh out of jail today bihar news mokama patna bihar news

Anant Singh : मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर आ रहे किस समय? हत्याकांड में जमानत पर रिहाई

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Mon, 23 Mar 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : बाहुबली अनंत सिंह के पटना स्थित आवास से लेकर मोकामा तक जश्न का माहौल है। छोटे सरकार के नारे अभी से गूंजने लगे हैं। कल होने वाले रोड़ शो की भी तैयारी की जा रही है। 

bihar cm nitish kumar jdu mla anant singh out of jail today bihar news mokama patna bihar news
बाहुबली अनंत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मोकामा के बाहुबली और जदयू विधायक अनंत सिंह आज जेल से बाहर निकलेंगे, जिसकी तैयारी व्यापक रूप में की जा रही है। वह फिलहाल दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में  पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। हालांकि अब उन्हें पटना हाईकोर्ट ने इस मामले में जमानत दे दी है। बताया जाता है कि लगभग 1 बजे के बाद वह जेल से बाहर निकलेंगे, जहां से निकलने के बाद  वह सीधे अपने सरकारी आवास जाएंगे, जहां जश्न मनाया जाएगा।

Trending Videos


50 किलोमीटर का होगा रोड़ शो
निर्धारित कार्यकक्रम के अनुसार बेऊर जेल से निकलने के बाद बाहुबली अनंत सिंह कल यानी 24 मार्च को पटना स्थित अपने आवास से मोकामा के लिए रवाना होंगे। फिर बाढ़ विधान सभा क्षेत्र के सबनीमाँ से लेकर मोकामा विधान सभा के बाहापर तक भव्य और विशाल रोडशो करेंगे। यह रोड़ शो लगभग 50 किलोमीटर की होगी। इस बीच चर्चा यह भी है कि वह लखीसराय जिले के बड़हिया स्थित महारानी स्थान मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे। रोडशो के दौरान कई जगहों पर उनके समर्थक उनका स्वागत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गांव से रहेगा परहेज 
बताया जाता है कि बाढ़ विधान सभा क्षेत्र के सबनीमाँ से लेकर मोकामा विधान सभा के बाहापर के बीच मोकामा विधान सभा के दो गांवों में नाम मात्र का ठहराव होगा। यह मेकरा और लेमुआबाद गांव है, जहां उनके समर्थकों की भीड़ कम रहने का अनुमान है। बताया जाता है कि यह यादव बहुल क्षेत्र है, जहां लल्लू मुखिया के समर्थक हैं। फिलहाल लल्लू  मुखिया हत्या के एक मामले में भागलपुर के जेल में बंद हैं। बताया जाता है कि लल्लू मुखिया कभी बाहुबली अनंत सिंह के करीबी हुआ करते थे, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद से ही कुछ बात को लेकर दोनों अलग-अलग हो गए।  

बन रहा तीन लाख रसगुल्ला
बाहुबली अनत सिंह के  रोडशो के बाद रामपुर डुमरा में भव्य भोज का आयोजन किया गया है। चर्चा है कि लगभग तीन लाख रसगुल्ला बनवाया जा रहा है। इस महाभोज में लगभग दस हजार लोग शामिल होने की चर्चा की जा रही है। हर जगह फूल माला के साथ समर्थकों ने ढ़ोल बाजे का भी प्रबंध किया है। पूरा गांव फिलहाल जश्न की तैयारी में डूबा हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed