सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar CM Nitish Kumar resignation from bihar legislative council after rajya sabha mp elected

Nitish Kumar : 10 बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार, राज्यसभा सांसद बनकर केंद्र में क्या-क्या करेंगे?

Kumar Jitendra Jyoti Kumar Jitendra Jyoti
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar CM : बिहार के 10 बार मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने विधान परिषद् की सदस्यता छोड़ी दी है। 16 मार्च को वह राज्यसभा सांसद चुने गए थे। इसलिए, आज विधान परिषद् से उनके इस्तीफे की डेडलाइन तय थी। अब आगे वह क्या करेंगे, समझें।

Bihar CM Nitish Kumar resignation from bihar legislative council after rajya sabha mp elected
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रिकॉर्ड 10 बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके नीतीश कुमार अब राज्यसभा की शपथ लेने जाएंगे। सोमवार को उन्होंने विधान परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा दिया। इसके साथ ही उनके राज्यसभा जाने पर अंतिम मुहर भी लग गई। अब सवाल है कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी कब छोड़ेंगे और केंद्र की राजनीति में आगे क्या करेंगे? आइए, जानते हैं नीतीश कुमार की आगे की तैयारी।

Trending Videos


मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने में अब क्या देर?
विधान परिषद् से इस्तीफा देने की सोमवार को डेडलाइन थी। मतलब, अंतिम तारीख। वह इस्तीफा तो उन्हें आज ही देना था, वरना राज्यसभा चुनाव बेकार जाता। अब नीतीश कुमार का अगला कदम मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ना होगा। विधान परिषद् से इस्तीफा तो उन्होंने अपने नेताओं के मार्फत भेज दिया, लेकिन मुख्यमंत्री आवास के सूत्रों के अनुसार सीएम पद से इस्तीफा देने के लिए वह स्वयं जाएंगे। जब वह जाएंगे, तब भाजपा के दोनों उप मुख्यमंत्री भी साथ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के लिए वह भारतीय जनता पार्टी से कुछ बातों को लेकर हरी झंडी चाह रहे हैं। भाजपा भी अपना सीएम बनाने के लिए एनडीए विधायक दल के सभी 202 विधायकों का लेटर लेने से पहले मुख्यमंत्री के फेस को फाइनल कर रही है। चेहरा फाइनल हो गया है, लेकिन अभी हर तरफ संशय की स्थिति के कारण नाम सामने नहीं लाया जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार इन सारी बातों को समझने के बाद कभी भी अब लोक भवन जाकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

केंद्र की राजनीति में क्या मुकाम हासिल करना है?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा के सांसद रह चुके थे। उन्होंने शुरुआती दौर में विधानसभा चुनाव भी जीता था। अंतिम बार वह सांसद रहते हुए 1994 में विधायकी जीते थे, हालांकि रहे एमपी ही। बिहार छोड़ने का एलान करते समय उन्होंने इकलौते बचे सदन- राज्यसभा की सदस्यता के लिए इच्छा जताई थी। नीतीश कुमार बिहार के 10 बार मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में वह दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में विभिन्न मंत्रालयों के मंत्री रह चुके हैं।

पिछले साल उन्हें उप राष्ट्रपति पद के ऑफर की जानकारी भी सामने आई थी, लेकिन वह तब केंद्र की ओर नहीं निकले थे। ऐसे में अब जब वह राज्यसभा के रास्ते केंद्र की राजनीति में वापसी कर रहे हैं तो जनता दल यूनाईटेड उनके लिए उप प्रधानमंत्री का पद चाह रहा है। इस बात के लिए दबाव भी बनाया जा रहा है, लेकिन इसपर फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed