सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar CM Samrat's gift to students Ambedkar Hostels Students to Get Double Allowance 2000 Monthly Scholarship

Bihar: CM सम्राट की विद्यार्थियों को तोहफा; अनुदान किया डबल, 10 हजार छात्रों की जेब में आएंगे ज्यादा पैसे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 30 Apr 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: पटना में राज्य सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावासों में रहने वाले एससी-एसटी छात्र-छात्राओं के लिए बड़ा निर्णय लिया है। अब उन्हें मिलने वाला मासिक छात्रावास अनुदान 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया गया है। इस फैसले से 10 हजार से अधिक छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

Bihar CM Samrat's gift to students Ambedkar Hostels Students to Get Double Allowance 2000 Monthly Scholarship
सीएम सम्राट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

राज्य सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब इन छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को मिलने वाला मासिक छात्रावास अनुदान 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। यह निर्णय कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के बाद लागू किया गया है।

Trending Videos

10 हजार से अधिक छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ
राज्य में वर्तमान में 139 डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास संचालित हैं, जिनमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। सरकार के इस फैसले से राज्य के 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। नई दरें अप्रैल माह से प्रभावी कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रवृत्ति योजना में पहले भी हो चुकी है बढ़ोतरी
सरकार की ओर से इससे पहले भी प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी करते हुए राशि को दोगुना किया गया था। अब छात्रावास अनुदान में वृद्धि के बाद एससी-एसटी छात्रों को शिक्षा में और अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे उनकी पढ़ाई का बोझ कम होगा।

छात्रावासों में मिल रही हैं सुविधाएं
डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावासों में छात्रों को निःशुल्क आवास, डिजिटल कक्षाएं और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा प्रत्येक छात्र को प्रतिमाह 15 किलोग्राम अनाज भी उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें 9 किलोग्राम चावल और 6 किलोग्राम गेहूं शामिल है।


ये भी पढ़ें; गया में पुलिया किनारे मिली महिला की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादसा? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

शिक्षा पर आर्थिक बोझ होगा कम
सरकार का कहना है कि अनुदान में बढ़ोतरी से छात्रों को पढ़ाई में और अधिक सहयोग मिलेगा तथा आर्थिक दबाव कम होगा। इस निर्णय से एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण और सहायता मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed