{"_id":"69207e107ce5305b0c048fef","slug":"bihar-election-cabinet-meeting-after-the-swearing-in-ceremony-bihar-assembly-election-2025-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Assembly Election : शपथ ग्रहण के बाद अब होगी नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, तय करेगी भविष्य का एजेंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Assembly Election : शपथ ग्रहण के बाद अब होगी नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, तय करेगी भविष्य का एजेंडा
Fri, 21 Nov 2025 08:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 21 Nov 2025 08:28 PM IST
सार
Election 2025 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ 26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, जिनमें सभी को अलग-अलग विभाग आवंटित कर दिए गए। अब नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होने वाली है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीतीश कुमार के दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद अब विभागों का भी बंटवारा हो गया। कुल 26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, जिनमें सभी मंत्रियों को अलग-अलग विभाग आवंटित कर दिए गए। अब विभागों के बंटवारे के बाद लोगों की नजर अब नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक पर हैं। यह बैठक 25 नवंबर को सुबह 11 बजे होने वाली है, जो इस नई सरकार के भविष्य के एजेंडा का आधार तय करेगी।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Minister List : बिहार सरकार में पहली बार भाजपा के पास गृह विभाग, देखें 26 मंत्रियों की पक्की सूची
विज्ञापन
कैबिनेट की यह बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होगी। कैबिनेट की इस बैठक में जनता दल यूनाइटेड, भारतीय जनता पार्टी, हम और लोजपा के मंत्री शामिल होंगे। चर्चा यह भी है कि इस बैठक में कुछ बड़े और जनहित से जुड़े फैसलों की घोषणा हो सकती है, जिनमें युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दे सबसे अग्रणी हैं। विशेष रूप से उन महिलाओं की निगाह इस बैठक पर है जिन्हें अभी तक सरकार की 10 हजार रुपये वाली आर्थिक सहायता योजना का लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar CM Oath: बिना चुनाव लड़े मंत्री बनने पर ट्रोल हुए दीपक प्रकाश, पिता आए सामने; कहा- फेल विद्यार्थी नहीं है