फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar health minister nishant official social media accounts issued health department advisory

Bihar : सोशल मीडिया पर भ्रम से निशांत कुमार भी परेशान, स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट किया जारी

Fri, 24 Jul 2026 04:35 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 24 Jul 2026 04:35 PM IST
सार

बिहार सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि मंत्री से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी, बयान, कार्यक्रम और जनहित से जुड़े संदेश केवल इन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
bihar health minister nishant official social media accounts issued health department advisory
स्वास्थ्य मंत्री निशांत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से जुड़ी सूचनाओं को लेकर अहम प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य मंत्री से संबंधित सभी आधिकारिक जानकारी केवल उनके सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल पर ही जारी की जाएगी। आम लोगों, मीडिया और अन्य संबंधित पक्षों से अपील की गई है कि किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सूचना पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक हैंडल पर उसकी पुष्टि जरूर करें।

विज्ञापन

क्या है मामला?

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सोशल मीडिया पर कई तरह की अपुष्ट और भ्रामक जानकारियां प्रसारित हो सकती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री निशांत के बयान, कार्यक्रम, विभागीय गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और जनहित से जुड़े संदेशों के लिए केवल आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को ही प्रमाणिक माना जाए।

विज्ञापन

क्यों जारी की गई सलाह?

विभाग का कहना है कि फर्जी या अपुष्ट सूचनाओं से भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। इसी को देखते हुए यह स्पष्ट किया गया है कि स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय समय-समय पर सभी महत्वपूर्ण घोषणाएं और विभागीय गतिविधियों की जानकारी केवल अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही साझा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां मिलेगी आधिकारिक जानकारी?

स्वास्थ्य मंत्री निशांत के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इस प्रकार हैं—

लोगों और मीडिया से क्या अपील की गई?

स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे केवल इन्हीं आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें और स्वास्थ्य मंत्री से जुड़ी किसी भी सूचना को इन्हीं माध्यमों से सत्यापित करें। विभाग ने कहा कि इन्हीं प्लेटफॉर्म पर जारी जानकारी को अधिकृत और विश्वसनीय माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed