सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Instructions to revenue officers CO to return to duty on February 9 Strike Deputy CM Vijay Sinha

Bihar News: 'कल हर हाल दफ्तर पहुंचे राजस्व अधिकारी, नहीं तो होगी कार्रवाई', डिप्टी सीएम ने दे दिया अल्टीमेटल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 08 Feb 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

बिहार में राजस्व अधिकारियों की मांगों पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। यह बात डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि नौ फरवरी तक सभी राजस्व अधिकारी ड्यूटी पर लौट जाएं। 
 

Bihar News Instructions to revenue officers CO to return to duty on February 9 Strike Deputy CM Vijay Sinha
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताल पर राजस्व सेवा से जुड़े अंचल अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों के लिए बड़ा आदेश जारी कर दिया है। हड़ताल पर गए सभी अधिकारियों को सोमवार को हर हाल में ड्यूटी पर लौटने का आदेश दिया गया है। जो अधिकारी इस आदेश का पालन नहीं करेंगे, उनपर बड़ी कार्रवाई होगी। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा कि तीन सदस्यीय समिति की बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी। यह समिति राजस्व अधिकारियों के कार्य, अधिकार एवं दायित्वों पर विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर पर सभी अंचल अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से योगदान देने की अपील की गई है। कई जिलें में शनिवार को कई अधिकारी ड्यूटी पर लौट गए हैं। यह अच्छी बात है। 

Trending Videos


अधिकारियों के सम्मान में कोई कमी नहीं की जाएगी
विजय सिन्हा ने कहा कि जो अधिकारी अब तक ड्यूटी पर नहीं लौटे हैं, वह सोमवार यानी नौ फरवरी को योगदान करें। अगर कोई अधिकारी अनुपस्थित पाए गए तो उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। सोमवर दिन प्रधान सचिव सी.के. अनिल एवं सचिव जय सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर स्थिति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले अधिकारियों के सम्मान में कोई कमी नहीं की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी अंचल अधिकारी राज्य सरकार द्वारा संचालित एग्रीस्टैक महाअभियान, ई-मापी महाभियान एवं राजस्व महाअभियान के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निष्पादित करें। इन अभियानों के सीधा लाभ राज्य की जनता को मिलेगा। इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar : गांव के ब्राह्मण अपने ही घर जाने से डर क्यों रहे? बिहार में SC-ST एक्ट का यह मामला सुर्खियों में है

'अच्छी उपलब्धि पर सभी को फायदा मिलेगा'
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि राज्य के सभी हल्का कर्मचारियों से अपील की कि वे किसी भी बहकावे में न आकर जनता के विश्वास पर खरा उतरें और पूर्व के उत्साह एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। 31 मार्च तक जिस स्तर पर सुधार का लक्ष्य तय किया गया है उसकी अच्छी उपलब्धि पर सभी को फायदा मिलेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कृषि विभाग का मंत्री रहते हुए कृषि समन्वयकों के बेहतर काम करने पर उनके वेतन में रिकॉर्ड वेतन वृद्धि की गई थी। ऐसा ही मौका आप सभी के पास भी है।

'व्यवधान किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं किया जाएगा'
प्रधान सचिव सीके अनिल ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा जी के नेतृत्व में चल रहे भूमि सुधार जनकल्याण संवाद से विभाग के प्रति जनता का भरोसा बहुत बढ़ा है। छवि में लगातार सुधार हो रहा है। उनके संवाद अभियान में व्यवधान किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। विभाग में सुधारवादी कार्य लगातार जारी रहेंगे। 31 मार्च तक विभागीय टारगेट को पूरा करना सबका उद्देश्य होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed