{"_id":"6a29210986b49d1a5102c453","slug":"bihar-police-investigation-friend-shot-youth-saidpur-patna-bihar-patna-news-c-1-1-noi1480-4378602-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दोस्ती बनी दुश्मनी! पटना में दोस्त ने पीठ में मारी गोली, घायल छोड़ बाइक लेकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दोस्ती बनी दुश्मनी! पटना में दोस्त ने पीठ में मारी गोली, घायल छोड़ बाइक लेकर हुआ फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: पटना के पंचरुखिया थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव में एक युवक ने अपने ही दोस्त विकास कुमार को पीठ में गोली मार दी और उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल विकास का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पटना के पंचरुखिया थाना इलाके में बुधवार को दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई। पंचरुखिया थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव में एक युवक ने अपने ही दोस्त को दिनदहाड़े गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक अपने घायल दोस्त की मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया।
गोलीबारी से इलाके में मचा हड़कंप
गोलीबारी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए पटना के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। पीड़ित युवक की पहचान विकास कुमार (36 वर्ष) के रूप में हुई है। वह रामकृष्ण नगर के नया चक का रहने वाला है और उसके पिता का नाम अजय सिंह बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीठ में मारी गोली, बाइक लेकर फरार हुआ आरोपी
पुलिस को दिए अपने शुरुआती बयान में घायल विकास कुमार ने घटना की जो कहानी बताई, वह चौंकाने वाली है। विकास के अनुसार, वह अपनी मोटरसाइकिल से अपने एक दोस्त के साथ पंचरुखिया थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव आया था। सैदनपुर पहुंचते ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान उसके दोस्त ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसकी पीठ में गोली मार दी। गोली लगते ही विकास लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी उसकी मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, जुटाए अहम साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही पंचरुखिया थाना पुलिस तत्काल हरकत में आई और दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और वहां से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। वारदात के समय आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
हमले की वजह तलाश रही पुलिस
पंचरुखिया थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में घायल युवक ने अपने ही दोस्त पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस जानलेवा हमले के पीछे की असली वजह क्या है? आपसी रंजिश, पैसों का विवाद या कोई अन्य कारण यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: ग्रेजुएशन की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को रफ्तार ने छीना! भाई के सामने बहन की हुई दर्दनाक मौत
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
फिलहाल पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी दोस्त की पहचान सुनिश्चित करने और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। साथ ही, ले जाई गई मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए तकनीकी सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है।