फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Politics Former IPS Vinay Kumar Launches Maha Parivartan Movement Clean Candidates for Panchayat Polls

Bihar: कैमूर से महा परिवर्तन आंदोलन का आगाज, पूर्व IPS विनय कुमार बोले- पंचायत चुनाव में उतरेंगे बेदाग मुखिया

Sat, 11 Jul 2026 01:41 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2026 01:41 PM IST
सार

बिहार के पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं उत्तराखंड हाईकोर्ट की जेल सुधार समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कैमूर से महा परिवर्तन आंदोलन की शुरुआत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में ईमानदार और बेदाग छवि वाले मुखिया उम्मीदवारों को उतारेगी। 

विज्ञापन
Bihar Politics Former IPS Vinay Kumar Launches Maha Parivartan Movement Clean Candidates for Panchayat Polls
पूर्व आईपीएस विनय कुमार सिंह ने कैमूर से 'महा परिवर्तन आंदोलन' की शुरुआत के लिए एलान किया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं वर्तमान में उत्तराखंड हाईकोर्ट की जेल सुधार समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कैमूर से 'महा परिवर्तन आंदोलन' की शुरुआत करते हुए पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था आगामी पंचायत चुनाव में ईमानदार और बेदाग छवि वाले मुखिया उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेगी।
विज्ञापन


पूर्व आईपीएस विनय कुमार सिंह बोले- 77 साल बाद भी अपेक्षित बिहार
पूर्व आईपीएस विनय कुमार सिंह ने कहा कि आजादी के 77 वर्ष बाद भी बिहार अपेक्षित विकास नहीं कर सका। उनका दावा था कि 40 वर्ष गरीबों की सरकार, 15 वर्ष सामाजिक न्याय और 20 वर्ष सुशासन के बावजूद राज्य विकास के कई मानकों पर पिछड़ा हुआ है। इसके लिए उन्होंने राजनीतिक दलों की कार्यशैली को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


छह नक्सल प्रभावित जिलों से होगी शुरुआत
विनय कुमार सिंह ने बताया कि आंदोलन की शुरुआत बिहार के नक्सल प्रभावित छह जिलों गया, औरंगाबाद, कैमूर, आरा, अरवल और जहानाबाद से की जाएगी। इसके तहत प्रखंड और पंचायत स्तर पर तीन-तीन सदस्यों की समितियां गठित होंगी, जो बेदाग छवि वाले मुखिया उम्मीदवारों का चयन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सिर्फ सीट भरने नहीं, जनता की लड़ाई लड़ने पहुंचे हैं विधायक'; गयाजी में सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा संदेश

विकास के लिए दिए पांच सूत्र
पूर्व आईपीएस ने पंचायतों के विकास के लिए पांच प्रमुख सूत्र भी प्रस्तुत किए। इनमें गांव के विवादों का गांव में समाधान, नेतरहाट मॉडल की तर्ज पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छ गांव, भ्रष्टाचार पर रोक और बेदाग छवि के आधार पर मुखिया का चयन शामिल है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई लोग विकास के बजाय योजनाओं में भ्रष्टाचार के उद्देश्य से मुखिया बनना चाहते हैं, जिससे पंचायत व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उनका कहना था कि यदि ईमानदार नेतृत्व को बढ़ावा मिले तो गांवों के साथ-साथ बिहार के विकास को भी नई दिशा मिल सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed