सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Politics: Nitish Kumar resigns from MLC post today, Nitin Nabin resigns from MLA post: BJP JDU

Nitish Kumar : विधान परिषद नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, MLC पद से इस्तीफा भिजवाया; अब भी सीएम हैं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Mon, 30 Mar 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Politics: बिहार के सियासी गलियारे में आज काफी हलचल है। आज सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा परिषद् की सदस्यता से इस्तीफ दे दिया है। उन्होंने विधान परिषद् जाकर अपना त्यागपत्र सौंपा। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन MLA पद से इस्तीफा देना है। 

Bihar Politics: Nitish Kumar resigns from MLC post today, Nitin Nabin resigns from MLA post: BJP JDU
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा लेकर मंत्री विजय चौधरी और एमएलसी संजय गांधी विधान परिषद् जाकर पहुंचे थे। नीतीश कुमार का त्यागपत्र महज 29 शब्दों में लिखा था। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इस्तीफा स्वीकार करने की जानकारी दी। उनके साथ जदयू के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। संवैधानिक नियमों के अनुसार, एक शख्स 14 दिन तक ही दो सदनों का सदस्य रह सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए थे। इसलिए 30 मार्च यानी आज उन्हें एक सदन से इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि, नीतीश कुमार फिलहाल बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। यह पद वह कब छोड़ेंगे इस पर अब तक प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

Trending Videos


नितिन नवीन का इस्तीफा आज दिया जाएगा
इधर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर विधानसभा से विधायक नितिन नवीन भी इस्तीफा देने की घोषणा कर दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को अपना इस्तीफा रविवार सुबह ही सौंप दिया था। आज इसकी जानकारी दी गई है। अब संजय सरावगी नितिन नवीन का इस्तीफा विधानसभा जाकर देंगे। दरअसल, वह 29 मार्च या नहीं रविवार को ही इस्तीफा देने वाले थे विधानसभा से इसकी जानकारी भी दी गई विधानसभा अध्यक्ष भी दफ्तर में बैठ गए सारी तैयारी पूरी होने के बावजूद नितिन नवीन अचानक असम चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दरभंगा में रात में फैली पेट्रोल-डीजल के किल्लत की अफवाह, पंपों पर बने मारामारी जैसे हालात

इस्तीफा देने की बात कर नितिन नवीन ने और क्या कहा?
भाजप के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पर इस्तीफा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं। पार्टी ने मुझे जो नई भूमिका दी है, उसके माध्यम से भी मैं अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर एवं संकल्पित रहूँगा। मेरे कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा जो अटूट संबंध है, वह सदैव बना रहेगा और मुझे हमेशा नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देता रहेगा। पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 के विकसित भारत एवं विकसित बिहार बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में मैं निरंतर प्रयासरत रहूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed