Bihar: पटना में 25 मई से लगेगा राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं रोजगार मेला, 20 हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य
पटना के ज्ञान भवन में 25 से 27 मई तक राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं रोजगार मेले का आयोजन होगा। बिहार सरकार ने 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। 100 से अधिक संस्थान शामिल होंगे, जहां स्वास्थ्य समेत विभिन्न क्षेत्रों में भर्ती की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के ज्ञान भवन में 25, 26 और 27 मई को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं रोजगार मेला 2026 का आयोजन किया जाएगा। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत बिहार कौशल विकास मिशन की ओर से आयोजित इस मेले में करीब 20 हजार युवाओं को मौके पर ही रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विभाग के सचिव डॉ. कौशल किशोर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रोजगार मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड स्तर से लेकर मुख्यालय तक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा।
पढ़ें: कितनी गाड़ियों के साथ कैबिनेट बैठक में कौन मंत्री पहुंचे? पीएम मोदी की अपील पर CM का काफिला कितना घटा?
मेले में देश की कई बड़ी और प्रतिष्ठित संस्थाएं हिस्सा लेंगी। इनमें अपोलो अस्पताल, फोर्ड अस्पताल, एमजीएम कॉलेज, मेडिमिक्स हेल्थकेयर और केयर फर्स्ट समेत 100 से अधिक संस्थान शामिल होंगे। विभाग के अनुसार युवाओं को देश के साथ-साथ विदेशों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
रोजगार मेले में एएनएम, जीएनएम, नर्सिंग, विनिर्माण, उत्पादन, होम अटेंडेंट और जनरल ड्यूटी सहायक समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 10वीं, 12वीं, बीएससी, बीकॉम, नर्सिंग, बी फार्मा, एम फार्मा, आईटीआई, डिप्लोमा, मास्टर्स, पीएचडी, नेट उत्तीर्ण और जीडीए योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
विभाग ने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में शामिल होने की अपील की है। अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट https://detjob.bihar.gov.in/registration पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। साथ ही अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800 296 5656 पर संपर्क किया जा सकता है।