सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather: Dense fog alert issued for Bihar cold weather expected to intensify weather forecast.

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों घने कोहरे का अलर्ट, 24 घंटे में तीन डिग्री तक गिरेगा पारा; जानिए मौसम का हाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 04 Jan 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather News: कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जिलें में न्यूनतम दृश्यता 30 से 50 मीटर तक दर्ज की गई, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा है। सुबह और देर रात के समय दृश्यता बेहद कम रहने से दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।

Bihar Weather: Dense fog alert issued for Bihar cold weather expected to intensify weather forecast.
आज सुबह कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में ठंड का कहर जारी है। सर्द हवा के कारण ठिठुरन लगातार बढ़ती ही जा रही है। न्यूनतम तापमान गिनकर छह डिग्री तक पहुंच गया है। आज मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना और तिरहुत प्रमंडल में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह घने कोहरे के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।  

Trending Videos


आठ जनवरी तक यही स्थिति रहेगी
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य का अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस से 24.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया। अधिकांश जिलों में दिन के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो राज्य में यह 6.4 डिग्री सेल्सियस से 12.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस छपरा में दर्ज किया गया। वहीं पटना का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पटना में आठ जनवरी तक यही स्थिति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: विजय सिन्हा ने 31 मार्च तक FIFO व्यवस्था पर लगाई रोक, प्राथमिकता भी बताई; इस तारीख को सभी DCLR की बैठक

तीन डिग्री तक गिरेगा पारा
कोहरे के कारण दृश्यता में भारी गिरावट देखी गई। राज्य में सबसे कम दृश्यता 50 मीटर फॉरबिसगंज (अररिया) में दर्ज की गई, जिससे सुबह के समय आवागमन प्रभावित रहा। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है। आगामी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों तक बिहार के अनेक स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। तापमान प्रवृत्ति को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 48 घंटों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं अगले 3 से 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन होने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed