फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather: Rain and lightning alert issued for several districts of Bihar, including Patna

Bihar Weather: पटना समेत बिहार के कई जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

Sat, 18 Jul 2026 06:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 18 Jul 2026 06:47 PM IST
सार

बिहार के कई जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। पटना में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। आइये जानते कहां-कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन
Bihar Weather: Rain and lightning alert issued for several districts of Bihar, including Patna
बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। कोसी-सीमांचल के कई जिलों में शनिवार सुबह से बारिश हो रही है। दोपहर तीन बजे तक तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी परेशान कर रही थी। लेकिन, शाम में मौसम का मिजाज बदला। आसमान में बादल छा गए। हवाएं चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। कई इलाकों में बूंदाबादी हुई। अगले तीन घंटे में मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इधर, बिहार के कई जिलों में आज खराब मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें अरवल, औरंगाबाद, भभुआ (कैमूर), भोजपुर, पूर्वी चंपारण, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पटना, रोहतास, सारण, शेखपुरा, सीवान, वैशाली और पश्चिमी चंपारण जिलों के कुछ भागों में मेघगर्जन, वज्रपात, हल्की से मध्यम वर्षा तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में कहां-कैसा रहा मौसम?
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि गया, औरंगाबाद और पूर्णिया जिले के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्व बिहार के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। वहीं दक्षिण बिहार के कई हिस्सों और उत्तर-पश्चिम व उत्तर-मध्य बिहार के कुछ स्थानों पर भी हल्की से मध्यम वर्षा हुई। बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन


कैमूर में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस कैमूर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस गया में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश का अधिकतम तापमान 30.4 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 से 29.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में तापमान में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: आज बिहारवासियों को सीएम सम्राट चौधरी ने दिया खास तोहफा, हेली पर्यटन योजना का शुभारंभ

कहां-कितनी बारिश हुई?
बारिश की बात करें तो गया जिले के डोभी में सबसे अधिक 96.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा पूर्णिया के धमदाहा में 70.8 मिमी, औरंगाबाद के मदनपुर में 65.4 मिमी, रफीगंज में 60.6 मिमी, देव में 48.2 मिमी और कृत्यानंद नगर में 46.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, रोहतास और पश्चिम चंपारण के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं न्यूनतम तापमान भी अगले पांच दिनों तक लगभग स्थिर रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed