{"_id":"6a7adafd3fe25dfff40c2c0a","slug":"bihar-weather-rain-and-lightning-likely-in-several-districts-of-bihar-today-alert-issued-weather-update-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज बारिश-वज्रपात के आसार, चार जिलों में यलो अलर्ट जारी; जानिए मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज बारिश-वज्रपात के आसार, चार जिलों में यलो अलर्ट जारी; जानिए मौसम का हाल
Tue, 11 Aug 2026 01:49 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:49 PM IST
सार
Weather Forecast: मौसम विभाग ने कहा कि बारिश के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवा की स्थिति बन सकती है। ऐसे में खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। खराब मौसम के दौरान घर से बाहर नहीं निकलें।
विज्ञापन
बिहार में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में मानसून की सक्रियता के बीच मंगलवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। हालांकि, सभी इलाकों में बारिश की संभावना एक जैसी नहीं है। औरंगाबाद के कुटुंबा, देव, नबीनगर, बारूण, मदनपुर, बांका जिले के कटोरिया, चानन, फुलीडुमर, बांका, बेलहर, बौंसी, शंभुगंज, भभुआ के अधौरा, चैनपुर, भगवानपुर, भभुआ, रामपुर, मुंगेर के खड़गपुर, टेटिया बंबोर, तारापुर, संग्रामपुर और रोहतास के चेनारी प्रखंड में अगले तीन घंटे में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर बिहार के कई जिलों में भी बारिश की संभावना
पूर्वानुमान के मुताबिक सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार समेत उत्तर और सीमांचल के कई जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके अलावा समस्तीपुर, वैशाली और खगड़िया में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
दक्षिण और मध्य बिहार में भी बदलेगा मौसम
पटना समेत भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, गया, नवादा, औरंगाबाद, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, मुंगेर, जमुई, बांका और भागलपुर में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को दिनभर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
जारी पूर्वानुमान में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण को बारिश वाले क्षेत्र से अलग दिखाया गया है। इन जिलों में मंगलवार को मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आज कई जिलों में हर जगह बारिश नहीं होगी, बल्कि कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही बारिश हो सकती है। इसलिए किसी जिले में एक जगह बारिश और दूसरी जगह मौसम सामान्य रहने की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
उत्तर बिहार के कई जिलों में भी बारिश की संभावना
पूर्वानुमान के मुताबिक सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार समेत उत्तर और सीमांचल के कई जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके अलावा समस्तीपुर, वैशाली और खगड़िया में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
दक्षिण और मध्य बिहार में भी बदलेगा मौसम
पटना समेत भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, गया, नवादा, औरंगाबाद, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, मुंगेर, जमुई, बांका और भागलपुर में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को दिनभर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Bihar News: अब इंजीनियर पर भ्रष्टाचार कर धन कमाने का आरोप, चार ठिकानों पर पहुंची SVU की टीम; जानिए पूरा मामला
इन जिलों में बारिश की संभावना कमजारी पूर्वानुमान में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण को बारिश वाले क्षेत्र से अलग दिखाया गया है। इन जिलों में मंगलवार को मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आज कई जिलों में हर जगह बारिश नहीं होगी, बल्कि कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही बारिश हो सकती है। इसलिए किसी जिले में एक जगह बारिश और दूसरी जगह मौसम सामान्य रहने की स्थिति बन सकती है।