फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Engineer accused of amassing wealth through corruption SVU team raids four locations in Banka Vaishali Patna

Bihar News: अब इंजीनियर पर भ्रष्टाचार कर धन कमाने का आरोप, चार ठिकानों पर पहुंची SVU की टीम; जानिए पूरा मामला

Tue, 11 Aug 2026 12:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 11 Aug 2026 12:24 PM IST
सार

लघु जल संसाधन विभाग के इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। एसवीयू की टीम आरोपी इंजीनियर की घोषित आय, संपत्ति के स्रोत और उससे संबंधित दस्तावेजों को खंगाल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
Engineer accused of amassing wealth through corruption SVU team raids four locations in Banka Vaishali Patna
पटना में इसी फ्लैट में रेड चल रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने एक और अफसर पर शिकंजा कसा है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमों पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के फ्लैट नंबर 307, जनक नंदिनी अपार्टमेंट, महावीर नगर, बेउर चौराहा स्थित छह मंजिला मकान, वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र में सिमरवारा गांव और बांका स्थित लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के दफ्तर समेत चार ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन


10 अगस्त को दर्ज हुआ था मामला
विशेष निगरानी इकाई के अनुसार, हरेन्द्र कुमार के खिलाफ 10 अगस्त 2026 को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के अगले ही दिन यानी 11 अगस्त को एजेंसी की टीमों ने उनके अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचकर तलाशी शुरू कर दी।

विज्ञापन

Bihar News: अचानक गायब हो गई 10वीं की छात्रा, रेलवे ट्रैक पर मिला स्कूल ड्रेस और बैग; परिजनों ने किया बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

पटना में दो जगहों पर पहुंची टीम
तलाशी के लिए एसवीयू की टीम पटना के महावीर नगर स्थित जनक नंदिनी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 307 पहुंची। यह ठिकाना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में आता है। इसके अलावा पटना के बेउर चौराहा स्थित छह मंजिला मकान में भी तलाशी ली जा रही है। यहां से संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।


वैशाली और बांका में भी जांच
जांच एजेंसी की एक टीम वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र स्थित सिमरवारा गांव के परिसर में भी तलाशी ले रही है। वहीं, हरेन्द्र कुमार की वर्तमान पोस्टिंग वाले बांका स्थित लघु जल संसाधन विभाग के कार्यालय में भी एसवीयू की टीम पहुंची है। यहां विभागीय दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed