सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Yellow alert for rain in Kosi-Seemanchal districts, how will the weather be till March 22? Patna weather

Bihar Weather News : कोसी-सीमांचल के जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 22 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Tue, 17 Mar 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार

कोसी-सीमांचल के जिलों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पटना में धूप के कारण लोगों को थोड़ी गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने 22 मार्च तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइये जानते हैं कहां कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Yellow alert for rain in Kosi-Seemanchal districts, how will the weather be till March 22? Patna weather
दिल्ली एनसीआर में बदलने वाला है मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में आज से 22 मार्च तक कई जिलों बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार सुबह कई जिलों में हल्की ठंड महसूस हुई। कुछ जिलों में सुबह हल्का कोहरा भी देखने को मिला। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 17 से 18 मार्च तक सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने के लिए आसार हैं।

Trending Videos


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 20 मार्च तक पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने के लिए आसार हैं। वहीं 22 मार्च को पूरे बिहार में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

Rajya Sabha Election: '15 करोड़ देकर विधायकों को खरीदा गया', राजद ने इतना बड़ा आरोप लगाया, NDA ने क्या कहा?

पटना का मौसम कैसा रहेगा जानिए?
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी पटना में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहेगा। गर्मी का असर बढ़ेगा, वहीं सप्ताह के अंत तक बारिश और गरज-चमक के आसार भी बन रहे हैं। 17 मार्च को शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद 18 और 19 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान बढ़कर 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। 20 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे और उमस बढ़ेगी। इस दिन भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री के आसपास रह सकता है। सबसे बड़ा बदलाव 21 मार्च को देखने को मिलेगा, जब आंशिक बादल के साथ बारिश या गरज-चमक (थंडरस्टॉर्म) की संभावना जताई गई है। इस दिन तापमान में हल्की गिरावट आएगी और अधिकतम 32 डिग्री तथा न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह और शाम के समय में भी बदलाव देखा जाएगा। सूर्योदय 17 मार्च को 5:57 बजे होगा, जो 21 मार्च तक घटकर 5:53 बजे हो जाएगा। वहीं सूर्यास्त 5:59 बजे से बढ़कर 6:01 बजे तक पहुंच जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed