सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Chaitra Chhath 2026: Today is the second day of Chaitra Chhath, Mahaprasad of Kharna, 36 hours waterless fast

Chaitra Chhath 2026: चैती छठ का आज दूसरा दिन, खरना का महाप्रसाद खाकर 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ करेंगी व्रती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Mon, 23 Mar 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Chhath Kharna Puja: छठ महापर्व के दूसरे दिन को खरना पूजा होता है। आज छठ व्रती दिनभर व्रत रखती हैं और पूजा के बाद खरना का प्रसाद खाकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का आरंभ करती हैं।

Chaitra Chhath 2026: Today is the second day of Chaitra Chhath, Mahaprasad of Kharna, 36 hours waterless fast
आज खरना महाप्रसाद खाकर 36 घंटे का व्रत शुरू करेंगी व्रती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चैत्र मास में के छठ महापर्व पूजा आज यानी सोमवार को दूसरा दिन है। आज व्रती आज खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगी। शाम को गुड़ और चावल की खीर बनाकर उसका भोग लगाया जाएगा। इस प्रसाद को ग्रहण करने के बाद ही व्रती निर्जला व्रत का शुरु करेंगी। अगले दिन यानी मंगलवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी और बुधवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर संतान और परिवार के लिए मंगल कामना करेंगी। छठ पूजा के दूसरे दिन खरना पूजा का भी विशेष महत्व होता है। खरना छठ पूजा के सबसे महत्वपूर्ण पूजा दिनों में से एक है। इस दिन छठी मैय्या का आगमन होता है। जिसके बाद भक्त 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू करते हैं। इस साल खरना पूजा पर विशेष संयोग बन रहा, जिसे ज्योतिष काफी शुभ मान रहे। आइए जानते हैं आज खरना का शुभ मुहूर्त पूजा विधि और महत्व के बारे में। 

Trending Videos


खरना पूजा और प्रसाद ग्रहण के समय इन बातों का रखें ध्यान
छठ पर्व में शुद्धता का विशेष महत्व माना जाता है। खरना पूजा के समय और प्रसाद ग्रहण करते समय बाहर से तेज आवाज नहीं आना चाहिए। इस दौरान घर से सदस्यों को तेज आवाज में बोलने या बम-फटाका फोड़ने या कोई अन्य तेज आवाज काम करने से मना किया जाता है। क्यों कि मान्यता है कि खरना पूजा के समय या खरना प्रसाद ग्रहण करते समय तेज आवाज सुनने या शोर-शराबा व्रत में बाधा उत्पन्न करती है। मान्यता यह भी है प्रसाद ग्रहण करते समय व्रती के कान में तेज आवाज आने से वह तत्काल भोजन छोड़ देती हैं। इसलिए तेज आवाज न हो, इसका खास ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Board Result: इंटर परीक्षा का परिणाम आज किस समय आ रहा? बिहार बोर्ड मैट्रिक का वेरीफिकेशन बाकी

खरना का प्रसाद खाने के बाद होगा 36 घंटे के निर्जला व्रत का आरंभ
छठ पूजा के दूसरे दिन को खरना कहा जाता है। आज खरना का महाप्रसाद बनाया जाता है। इस दिन माताएं दिनभर व्रत रखती हैं और पूजा के बाद खरना का प्रसाद खाकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का आरंभ करती हैं। इस दिन मिट्टी के चूल्हे में आम की लकड़ी से आग जलाकर प्रसाद बनया जाता है।

  • 22 मार्च: नहाय-खाय
  • 23 मार्च: खरना
  • 24 अप्रैल: शाम का अर्घ्य
  • 25: सुबह का अर्घ्य और पारण

छठ को लेकर पटना में क्या तैयारी?
छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। जिला प्रशासन की ओर से 25 मार्च तक सुरक्षा की व्यापक इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर महिला व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम, सुरक्षा को लेकर वाच टावर, शौचालय, पीने के पानी, मेडिकल कैंप, भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह माइक, नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की गई है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पटना में छठ घाट पर सुरक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी जगह पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर ली गई है। महिला, पुरुष पुलिस बल के साथ-साथ गस्ती पार्टी, पैदल लाठी पार्टी और पेट्रोलिंग गाड़ी को भी लगातार पेट्रोलिंग का निर्देश दिया गया है। कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed