सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Firing near Khan Sir's coaching centre patna bihar police Bihar News

Bihar News : खान सर की कोचिंग के पास फायरिंग से हड़कंप, गार्ड घायल; वारदात की जांच में जुटी पटना पुलिस

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Tue, 02 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी पटना में अचानक हुई फायरिंग की घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। खान सर के कोचिंग सेंटर के पास में रहने वाले लोग यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि यह फायरिंग किसने और क्यों की। फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है।

Firing near Khan Sir's coaching centre patna bihar police Bihar News
खान सर की कोचिंग के फायरिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित मशहूर शिक्षक खान सर की कोचिंग के पास 2 जून की देर रात अचानक फायरिंग की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। आपसी रंजिश और मामूली विवाद के बाद हुई इस गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस वारदात के बाद खान सर ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यही है कि हम इतनी कम फीस में बच्चों को क्यों पढ़ा रहे हैं और हमारी कोचिंग से इतने सारे छात्र परीक्षाओं में पास क्यों हो रहे हैं? जब हजारों गरीब बच्चे कामयाब होने लगते हैं, तो कुछ असामाजिक तत्वों को डर लगने लगता है। उन्हें लगता है कि वे हमें डरा-धमका कर चुप करा देंगे।



यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति, शुरू हुआ सहयोग शिविर; जानिए किस तरह है यह लाभकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


नाश्ते की दुकान पर हुआ था विवाद
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, खान सर के कोचिंग कैंपस के अंदर उनका एक ब्लड सेंटर है, जबकि बाहर नाश्ते की एक दुकान स्थित है। इस नाश्ते की दुकान पर अक्सर लड़कों की भारी भीड़ जुटी रहती है। भीड़-भाड़ और सुरक्षा कारणों को लेकर पहले भी कई बार खान सर के सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लड़कों के बीच कहासुनी हो चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos


यह खबर भी पढ़ें-Bihar: राबड़ी देवी के बंगले पर सीएम सम्राट चौधरी का बयान आया; बोले- मां की चाहत कुछ, बेटे की इच्छा कुछ और

कोचिंग सेंटर के पास क्या हुआ?
घटना मंगलवार की देर रात करीब 10:15 से 10:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। चश्मदीदों के अनुसार, नाश्ते की दुकान पर खड़े कुछ लड़कों के साथ खान सर के गार्ड की किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: 'प्रधानमंत्री से बड़ा बिहार के मुख्यमंत्री का घर'- राबड़ी आवास पर रार देख राजद ने किया दावा, सूची भी दी

पुलिस मामले की जांच में जुटी
गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में सन्नाटा पसर गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों ने इसकी सूचना कदमकुआं थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed