सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Gas Cylinder shortage Online Booking Troubled indane gas booking number patna bihar

Gas Booking : गैस सिलेंडर के पर्याप्त स्टॉक का सच, उहापोह की बनी है स्थिति; नंबर लगाने में हो रही दिक्कत

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Thu, 12 Mar 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Gas Cylinder shortage in Bihar : युद्ध के डर से लोग खाली सिलेंडर होते ही तुरंत दूसरा बुक कर रहे हैं, जिससे किल्लत जैसी स्थिति हो गई है। एजेंसी कह रही है गैस नहीं है, जब आएगा तब मिलेगा। ऐसे में लोग उहापोह की स्थिति में हैं।

Gas Cylinder shortage Online Booking Troubled indane gas booking number patna bihar
केवाईसी के लिए जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध का असर बिहार में अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राजधानी पटना में इसके साइड इफेक्ट लोगों की परेशानियों के साथ दिख रहे हैं। आम लोग एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन में खड़े हैं। इसके बाद भी गैस मिल पाना संभव नहीं दिख रहा है।

Trending Videos


इस संबंध में कई ग्राहकों ने बताया कि गैस समाप्त हो गया है। नंबर नहीं लग रहा है यानी ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। इस संबंध में तरन्नुम परवीन ने बताया कि मैंने 6 मार्च को ऑनलाइन नंबर लगाया। ओटीपी भी आया। 951 रुपए का मैसेज भी आया, लेकिन गैस एजेंसी से 1011 रुपए की मांग की जा रही है। तरन्नुम परवीन ने बताया कि मैं वह भी देने के लिए तैयार हो गई, तब अब कह रहे हैं कि कल आईयेगा, गैस नहीं है। महिला ने कहा कि एजेंसी वाले और वेंडर ही गड़बड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-पटना में गैस संकट गहराया: सिलेंडर नहीं मिलने पर लोगों ने NH-98 किया जाम, कहा- चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है

वहीं रवि सिन्हा का कहना है कि रोज गैस एजेंसी आ रहे हैं, लेकिन गैस नहीं मिल पा रहा है। अब तो केवाईसी भी कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी गैस मिल जाएगा ऐसा दिख नहीं रहा है।  वहीं सुनील कुमार का कहना है कि ऑनलाइन नंबर ही नहीं लग पा रहा है। अब ऐसे में गैस कैसे मिल पाएगा, समझ नहीं आ रहा है। वहीं मोहम्मद इमत्याज ने बताया कि ऑनलाइन नंबर नहीं लग पा रहा था तब आज ऑफलाइन नंबर लगाए हैं। कहा गया कि ओटीपी आएगा तो बताईयेगा। शाम में आकर पता कर लीजियेगा। उम्मीद है कि कल गैस मिल पाए। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में

इस संबंध में एजेंसी का यह भी कहना है कि कुछ लोग युद्ध के डर से खाली सिलेंडर होते ही तुरंत दूसरा बुक कर रहे हैं। उनका कहना है कि भविष्य में किल्लत की आशंका के चलते लोग जरूरत न होने पर भी सिलेंडर का स्टॉक करने में लगे हुए हैं। यही वजह है कि बाजार में किल्लत की स्थिति बन गई है। हालांकि सरकार ने बुकिंग के बीच 25 दिन का अनिवार्य अंतर तय कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि पर्याप्त स्टॉक है, लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत पड़ने पर ही बुकिंग करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed