Bihar : आरोप- JDU ने बिहारी उद्यमी का दोहन किया; जवाब- पूंजी से तिगुना चुनावी चंदा RJD को कंपनी ने कैसे दिया?
Bihar : सदन के आखिरी दिन राजद के एमएलसी सुनील ने विधान मंडल के कैंपस में शराब की डिलेवरी कराने का दावा किया था, जिस पर जदयू एमएलसी नीरज कुमार खूब बोले। साथ ही इलेक्ट्रॉल बांड पर भी घेरा।
विस्तार
जदयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार राजद पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि हम लगातार 2005 से सत्ता में हैं। हमें इलेक्ट्रॉल बांड के रूप में 23 करोड़ रुपया मिलता है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल को 17 महीना में 85 करोड़ इलेक्ट्रॉल बांड के रूप में चंदा मिलता है। उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि चंदा शराब की कंपनियां देती हैं। नीरज कुमार ने मांग करते हुए कहा कि अगर इतना चंदा शराब की कंपनी ने दिया है तो किस कारण दिया है इसको स्पष्ट करना चाहिए।
यह खबर भी पढ़ें-PUSU Election: छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्षीय भाषण के दौरान विरोध, संघ से अलग होकर क्यों बने निर्दलीय उम्मीदवार?
शराब की कंपनियों से पैसा क्यों लिया राजद ने ?
नीरज कुमार ने कहा कि इससे बड़ा जालसाजी क्या होगा। पश्चिम बंगाल की कंपनी IFDA इंडस्ट्री लिमिटेड 2023-24 में उसकी पूंजी मात्र 13 करोड़ 87 लाख है जबकि 35 करोड़ का चुनावी चंदा देता है। नीरज कुमार ने कहा कि हमारा सवाल केवल एक है कि इलेक्ट्रॉल बांड के रूप में चंदा लेना गुनाह नहीं था, लेकिन जब बिहार में शराबबंदी लागू था तो फिर शराब की कंपनियों से आपने पैसा क्यों लिया? इस सवाल का जवाब आप दे नहीं रहे हैं। मुद्दे को भटका रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: तेजस्वी के MLC ने विधान मंडल परिसर में शराब की डिलीवरी का किया दावा, पहुंचाने वाले कौन हैं? यह भी बताया
नीरज कुमार ने एमएलसी सुनील सिंह को दी चुनौती
नीरज कुमार एमएलसी सुनील कुमार सिंह को चुनौती देते हुए जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सुनील सिंह ने सदन में शराब डिलेवरी करवाने का वादा किया लेकिन वह छुरछुरी-पटाखा साबित हुए। सुनील सिंह जेल जाने से डर गए।. एक्साइज एक्ट का सेक्शन 30 के तहत आप बेउर जेल की शोभा बढ़ाते। इसलिए मैं तो बस उनके उनके द्वारा शराब की बोतल लाने का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन वह डर गए हैं।
नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह को दी सलाह
नीरज कुमार ने कहा कि आज एकादशी है और एकादशी में भी आप झूठ बोलने लगे? बोलने और करने में अंतर होता है, इसलिए अगर हिम्मत है तो शराब मंगवाइए। आप अपने वादे से मुकरिये मत। नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह को सलाह देते हुए कहा कि आप महुआ बाग और कौटिल्य नगर में अपना घर बनवाइए, कहां लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी के फेर में पड़े हुए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.