{"_id":"69edf45cd3fc740cd107b107","slug":"lover-attempt-suicide-in-rohtas-police-fear-love-fever-subsided-in-affair-sasaram-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-4212064-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: प्रेम प्रसंग में युवक का आत्महत्या का प्रयास, पुलिस के डर से काटी कलाई; मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: प्रेम प्रसंग में युवक का आत्महत्या का प्रयास, पुलिस के डर से काटी कलाई; मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार
बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां पुलिस कार्रवाई के डर से 19 वर्षीय युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। युवक ने अपनी कलाई काट ली और दवाइयां खा लीं, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत प्रेमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के सासाराम में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में पुलिस के डर से एक युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की। उसने धारदार वस्तु से अपनी कलाई काट ली और आपत्तिजनक दवाइयां भी खा लीं। हालांकि पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
क्या है पूरा मामला
घटना रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि एक प्रेमी युगल पिछले दो महीने से फरार था। रविवार को जब पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने के लिए अगरेर बाजार पहुंची, तो पुलिस को देखते ही युवक घबरा गया और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने धारदार वस्तु से अपनी कलाई काट ली और काफी मात्रा में दवाइयां खा लीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
प्रेमी बालिग, प्रेमिका नाबालिग
जानकारी के अनुसार, युवक अंकित कुमार (19) नोखा थाना क्षेत्र के मेयारी बाजार का रहने वाला है। वहीं उसकी प्रेमिका नाबालिग है और झारखंड की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस अंकित को नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी, इसी दौरान उसने आत्महत्या का प्रयास किया।
कैसे शुरू हुआ प्रेम संबंध
बताया जाता है कि नाबालिग लड़की का ननिहाल अंकित के गांव में ही है। वहां आने-जाने के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। इसके बाद लड़की अपनी मौसी के घर कोनार आई थी, जहां से वह अपने प्रेमी अंकित के साथ फरार हो गई।
दोनों दिल्ली भाग गए, जहां उन्होंने काम करना शुरू किया और साथ रहने लगे। कुछ समय बाद आर्थिक स्थिति खराब होने लगी और दोनों के बीच विवाद भी शुरू हो गया। इसके बाद दोनों ने घर लौटने का फैसला किया, लेकिन परिवार वालों ने उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया। परिवार के इनकार के बाद दोनों अगरेर बाजार में रहने की जगह तलाश रहे थे। इसी दौरान सूचना मिलने पर शिवसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर युवक डर गया और उसने अपनी कलाई काट ली और दवाइयां खा लीं।
सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि करीब दो महीने पहले नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सूचना के आधार पर जब पुलिस अगरेर बाजार पहुंची, तो युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया।
उन्होंने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं नाबालिग लड़की को थाने में रखा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Trending Videos
क्या है पूरा मामला
घटना रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि एक प्रेमी युगल पिछले दो महीने से फरार था। रविवार को जब पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने के लिए अगरेर बाजार पहुंची, तो पुलिस को देखते ही युवक घबरा गया और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने धारदार वस्तु से अपनी कलाई काट ली और काफी मात्रा में दवाइयां खा लीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी बालिग, प्रेमिका नाबालिग
जानकारी के अनुसार, युवक अंकित कुमार (19) नोखा थाना क्षेत्र के मेयारी बाजार का रहने वाला है। वहीं उसकी प्रेमिका नाबालिग है और झारखंड की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस अंकित को नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी, इसी दौरान उसने आत्महत्या का प्रयास किया।
कैसे शुरू हुआ प्रेम संबंध
बताया जाता है कि नाबालिग लड़की का ननिहाल अंकित के गांव में ही है। वहां आने-जाने के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। इसके बाद लड़की अपनी मौसी के घर कोनार आई थी, जहां से वह अपने प्रेमी अंकित के साथ फरार हो गई।
ये भी पढ़ें: बागमती में समा गए बचपन के दो फूल, एक ही घर में बुझ गए दो चिराग; मां-बाप का उजड़ गया संसार
दिल्ली भागे, फिर बिगड़ी स्थितिदोनों दिल्ली भाग गए, जहां उन्होंने काम करना शुरू किया और साथ रहने लगे। कुछ समय बाद आर्थिक स्थिति खराब होने लगी और दोनों के बीच विवाद भी शुरू हो गया। इसके बाद दोनों ने घर लौटने का फैसला किया, लेकिन परिवार वालों ने उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया। परिवार के इनकार के बाद दोनों अगरेर बाजार में रहने की जगह तलाश रहे थे। इसी दौरान सूचना मिलने पर शिवसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर युवक डर गया और उसने अपनी कलाई काट ली और दवाइयां खा लीं।

कमेंट
कमेंट X