LPG Gas Shortage : रसोई गैस का बढ़ा संकट, नए कनेक्शन पर लगी रोक; पुराने को डबल सिलेंडर में बदलना भी मुश्किल
LPG Gas Shortage : पटना प्रशासन का कहना है कि रसोई गैस की कोई कमी नहीं हैं। लेकिन अब एलपीजी के नए आदेश के बाद आमजन की मुश्किलें और अधिक बढ़ जाएगी। हालांकि इसके पीछे एलपीजी की अलग राय है।
विस्तार
बिहार में ख़ास कर राजधानी पटना में गैस की किल्लत ने आमलोगों को परेशान कर रखा है। अब नए आदेश के तहत पुराने कनेक्शन को डबल सिलेंडर में बदलना भी एक बड़ी चुनौती बन गई है, क्यों कि नए आदेश के तहत राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में गैस एजेंसियों ने न सिर्फ नए कनेक्शन देने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है, बल्कि पुराने कनेक्शन को डबल सिलेंडर में बदलने पर भी पुर्णतः रोक लगा दी है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: नीतीश कुमार का 'लव-कुश' दांव, क्या सम्राट ही बनेंगे बिहार के उत्तराधिकारी? क्या कहा शिवानंद तिवारी ने
दरअसल पटना में हर जगह गैस की किल्लत से परेशान लोग दिख रहे हैं। आलम है कि एजेंसियों के आगे सिलिंडर लेकर आए लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। गर्दनीबाग, कंकड़बाग, पाटलिपुत्र, राजीव नगर और आशियाना-दीघा रोड स्थित गैस एजेंसियों पर उपभोक्ता गैस लेने के लिए घंटों खड़े दिख रहे हैं। लोग घंटों कतार में खड़े रहे, लेकिन उन्हें गैस नहीं मिली। ऐसे में लोगों का परेशान होना लाजमी है। खास कर छात्रों की हालत काफी बिगड़ी हुई है, जो रूम लेकर पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Gas Shortage : एलपीजी की कमी का असर मिड डे भोजन पर, लकड़ी के जलावन पर बन रहा बच्चों का खाना
इस संबंध में सुनील झा ने बताया कि वह नए कनेक्शन के लिए आए थे, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया है। वहीं कंकड़बाग स्थित गैस एजेंसी पर आई एक महिला ने बताया कि उन्होंने इससे पहले नया कनेक्शन ले लिया था, लेकिन उनको गैस नहीं मिल पाया। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द उनको गैस मिल जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.