पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Mystery Death Man Missing Since Night Found Dead Near Drain; Autopsy Report to Reveal Cause

Bihar: रात 8 बजे घर से निकले, सुबह नाले के पास मिला शव; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा बुजुर्ग की मौत का राज

Fri, 03 Jul 2026 11:00 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 11:00 AM IST
सार

नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय जीतन महतो का शव नाले के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने चेहरे पर चोट के निशान और पारिवारिक विवाद का हवाला देते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar Mystery Death Man Missing Since Night Found Dead Near Drain; Autopsy Report to Reveal Cause
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पुरानी थाना के समीप एक नवनिर्मित नाले के किनारे मिला। मृतक की पहचान दीपनगर बाजार निवासी स्वर्गीय गनौरी महतो के पुत्र जीतन महतो के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


सुबह लोगों ने देखा शव, परिजनों को दी सूचना
स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह नवनिर्मित नाले के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान जीतन महतो के रूप में की। मृतक के भतीजे रविशंकर ने बताया कि उनके चाचा का शव घर से करीब 500 मीटर दूर नाले के किनारे पड़ा मिला। उनका दावा है कि मृतक का चेहरा सूजा हुआ था और मुंह से खून निकल रहा था। इसी आधार पर उन्होंने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


पारिवारिक विवाद को लेकर लगाया आरोप
परिजनों का आरोप है कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद हो सकता है। रविशंकर के अनुसार, पिछले दो दिनों से जीतन महतो और उनकी बहू स्वाति कुमारी के बीच विवाद चल रहा था। बताया गया कि विवाद की वजह परिवार की एक महिला सदस्य का घर आना था, जिस पर बहू को आपत्ति थी। परिजनों का यह भी दावा है कि समझौता कराने पहुंचे लोगों और बहू के पिता ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। मृतक गुरुवार रात करीब आठ बजे घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: जमीन विवाद का खूनी अंत! पट्टीदारों ने घर में घुसकर की मारपीट; इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार और विधि-व्यवस्था डीएसपी राम दुलार प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। डीएसपी राम दुलार प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। परिजनों ने पारिवारिक विवाद के कारण हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस को लिखित शिकायत मिलने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed