सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news The body of a missing woman was found in a wheat field in Nalanda.

Bihar News: दहेज हत्या का सनसनीखेज खुलासा, गेहूं के खेत से दफन महिला का शव बरामद; पति गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
सार

नालंदा के मानपुर थाना क्षेत्र के लोटन गांव में गेहूं के खेत से दफन अवस्था में महिला का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान सविता कुमारी के रूप में हुई है। दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Nalanda news The body of a missing woman was found in a wheat field in Nalanda.
अस्पताल में मौजूद परिजन
विज्ञापन

विस्तार

नालंदा के मानपुर थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और घर का ताला खुलवाया। घर के भीतर कोई नहीं मिलने पर पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। परिजनों की शिकायत के आधार पर 14 जनवरी को मृतका के पति मनीष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Trending Videos

शनिवार शाम मानपुर थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि लोटन गांव के एक गेहूं के खेत से तेज दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत की खुदाई कराई। खुदाई के दौरान खेत में दफन एक महिला का शव बरामद किया गया। इसके बाद लापता महिला के मायके पक्ष को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सविता कुमारी के रूप में की। बताया गया कि जिस खेत से शव मिला है, वह गांव के ही एक व्यक्ति का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही
मानपुर थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार शर्मा ने बताया कि 5 दिसंबर 2025 को मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर पुलिस लगातार जांच कर रही थी। फिलहाल मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।


ये भी पढ़ें- Bihar News : दरभंगा में पुलिस पर पथराव, जवाब में लाठीचार्ज; किस वारदात के बाद गुस्से में लोग?

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। हालांकि शव अत्यधिक डिकम्पोज अवस्था में होने के कारण अब पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed