फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Land Dispute Turns Violent Youth Shot in Leg Questions Raised Over Police Presence

Bihar: खाकी के सामने खूनी खेल! खेत जोतने के विवाद में चली गोली, युवक के पैर में लगी; पुलिस पर उठे सवाल

Tue, 14 Jul 2026 02:02 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 02:02 PM IST
सार

नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के दौरान खेत में काम कर रहे युवक रौशन कुमार को गोली मार दी गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल से देसी कट्टा बरामद किया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar Land Dispute Turns Violent Youth Shot in Leg Questions Raised Over Police Presence
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

नालंदा जिले में जमीन विवाद ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। दीपनगर थाना क्षेत्र के दरोगा बीघा (कल्याणपुर) गांव में खेत की जुताई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चल गई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग हुई, जिससे कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। घायल युवक की पहचान गणेश यादव के 28 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है। गोली उसके बाएं पैर के घुटने के पास लगी है। उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


खेत में जुताई के दौरान हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, रौशन कुमार अपने खेत में जुताई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान गोपाल सिंह, शिशुपाल सिंह समेत कुछ लोग वहां पहुंचे और कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि शिशुपाल सिंह ने गोली चला दी, जो रौशन के पैर में जा लगी।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
घायल के भाई कौशल कुमार ने आरोप लगाया कि घटना के समय पुलिस की गश्ती टीम मौके पर मौजूद थी। उनका कहना है कि पुलिस के सामने ही हमलावरों ने बेखौफ होकर फायरिंग की। घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की भूमिका को लेकर भी नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराना है जमीन का विवाद
दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। उनके अनुसार, करीब दो वर्ष पहले सुहावन सिंह ने गणेश यादव को जमीन बेची थी। बाद में जमीन की सीमा (चौहद्दी) को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अंचल अधिकारी (सीओ) को जमीन की मापी कराने के लिए पत्र भेजा गया था। मापी की तिथि भी तय हुई थी, लेकिन उस दिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। बाद में सीओ का तबादला हो गया, जिससे मामला लंबित रह गया।


ये भी पढ़ें-  Bihar News: बांकीपुर में जीत सुनिश्चित करने के लिए नितिन नवीन कर रहे मैराथन बैठक, अपनी टीम को क्या टास्क दिया?

घटनास्थल से हथियार बरामद, जांच जारी
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को जब एक पक्ष खेत में धान की बुआई की तैयारी कर रहा था, तभी दूसरा पक्ष वहां पहुंच गया। इसी दौरान विवाद बढ़ा और फायरिंग की घटना हुई। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा बरामद किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed