{"_id":"69bcbf535dde10c622047731","slug":"one-person-murder-in-patna-patna-news-c-1-1-noi1480-4070556-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में युवक की हत्या से हड़कंप, बहन की शादी में आया था, अपराधियों ने कूचकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में युवक की हत्या से हड़कंप, बहन की शादी में आया था, अपराधियों ने कूचकर मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार
Patna Crime News: युवक की निर्मम हत्या के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि हत्यारे की तलाश में छापेमारी चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
पटना में हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पटना के दानापुर इलाके में गुरुवार देर रात एक युवक की निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना तकिया मोहल्ले की है, जहां अपराधियों ने एक युवक को ईंट-पत्थरों से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान तकिया निवासी बिट्टू उर्फ पलकिया के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। बताया जा रहा है कि बिट्टू उर्फ पलकिया दिल्ली में रहकर काम करता था और अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए करीब तीन दिन पहले ही दानापुर आया था। परिवार में खुशी का माहौल था, क्योंकि एक अप्रैल को उसकी बहन की शादी होने वाली थी। लेकिन इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
घेर कर बेरहमी से मार डाला
घटना की सूचना मिलते ही दानापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि युवक की हत्या की सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों ने पहले युवक को घेरा और फिर ईंट-पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के लिए फॉरेंसिक और तकनीकी टीम को बुलाया गया है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि अभी तक हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और न ही इसमें शामिल लोगों की पहचान हो सकी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इनकी तलाश में छापेमारी चल रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।
Trending Videos
घेर कर बेरहमी से मार डाला
घटना की सूचना मिलते ही दानापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि युवक की हत्या की सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों ने पहले युवक को घेरा और फिर ईंट-पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के लिए फॉरेंसिक और तकनीकी टीम को बुलाया गया है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar : रामनवमी पर भाजपा बिहार में लाएगी अपना पहला मुख्यमंत्री? अगले सीएम का चेहरा नीतीश कुमार तय नहीं कर रहे
अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारीथानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि अभी तक हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और न ही इसमें शामिल लोगों की पहचान हो सकी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इनकी तलाश में छापेमारी चल रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।