सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Pankhuri Soni honoured with prestigious Young Women Achiever Award in Gujarat Pankhuri Soni patna bihar news

Bihar : पटना की बेटी को अहमदाबाद में मिला यंग अचीवर अवार्ड, फैशन प्रोफेशनल पंखुड़ी सोनी को सीएम ने दी बधाई

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Wed, 11 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : बिहार की मूल निवासी और उभरती फैशन प्रोफेशनल पंखुरी सोनी को अहमदाबाद में प्रतिष्ठित यंग विमेन अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करने के बाद पंखुरी सोनी ने भारतीय संस्कृति को वैश्विक पटल पर ले जाने का अपना विजन साझा किया।

Pankhuri Soni honoured with prestigious Young Women Achiever Award in Gujarat Pankhuri Soni patna bihar news
सम्मानित होते हुए पंखुड़ी सोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार की प्रतिभा का लोहा एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर माना गया है। पटना सिटी की मूल निवासी और उभरती फैशन प्रोफेशनल पंखुरी सोनी को अहमदाबाद में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रतिष्ठित यंग विमेन अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वह नोएडा में रहते हुए अरविंद फैशन लिमिटेड में कार्यरत हैं।

Trending Videos


फैशन में दिखेगी भारतीयता की झलक
सम्मान ग्रहण करने के बाद पंखुरी सोनी ने भारतीय संस्कृति को वैश्विक पटल पर ले जाने का अपना विजन साझा किया। उन्होंने कहा कि फैशन केवल विलासिता नहीं, बल्कि दैनिक जरूरत है। कंधे पर लाल गमछा रखे व्यक्ति की छवि भी फैशन की एक गंवई, लेकिन सशक्त पहचान है। मेरी ख्वाहिश है कि हमारे सांसद सदन में भारतीयता से ओतप्रोत डिजाइन के वस्त्र पहनें, जिससे कपड़ों के जरिए अनुशासन और देशप्रेम झलके। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्हें यंग विमेन अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी थे मौजूद
इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व के बिना किसी भी समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज की भारतीय महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, उद्योग और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Pankhuri Soni honoured with prestigious Young Women Achiever Award in Gujarat Pankhuri Soni patna bihar news
पंखुड़ी सोनी - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हुआ भव्य कार्यक्रम 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उदगम फाउंडेशन और आई-हब गुजरात द्वारा महिला उद्यमिता और नेतृत्व को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक भव्य कार्यक्रम अहमदाबाद में आयोजन किया गया। अहमदाबाद के केसीजी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों, उद्योगपतियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति निर्माताओं तथा युवा महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में लगभग 2500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें स्टार्टअप जगत से जुड़े विशेषज्ञ, निवेशक, शिक्षाविद और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल थे।

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाएं हुई सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, सामाजिक सेवा, साहित्य, कला, उद्योग, उद्यमिता, नेतृत्व और नवाचार में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देना और समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में गांधीनगर (उत्तर) की विधायक रीताबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इसके अलावा कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाओं के अनुभव साझा करने के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed