{"_id":"69c7dcae36a47dc75a0fcdf3","slug":"rohtas-police-investigate-fraud-case-providing-police-jobs-rohtas-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-4100629-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: फर्जी दरोगा बनकर महिला से ठगी, सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों का लगाया चूना; मामला किया गया दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: फर्जी दरोगा बनकर महिला से ठगी, सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों का लगाया चूना; मामला किया गया दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
सार
रोहतास में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दरोगा बनकर ठगी का मामला सामने आया है, जहां महिला से करीब 6.5 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नटवार थाना।
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के रोहतास जिले से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से ठगी का हैरतअंगेज मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, एक महिला समेत दो जालसाजों ने खुद को बिहार पुलिस का दरोगा बताकर एक महिला को अपना शिकार बनाया और उससे लगभग 6.5 लाख रुपए ऐंठ लिए। मामला नटवार थाना अंतर्गत सेमरा ओपी क्षेत्र के मिल्की गांव का बताया जाता है और इस संबंध में पीड़ित महिला ने नटवार थाने में एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।
दारोगा बताकर लगाया चूना
ठगी की शिकार संध्या कुमारी के अनुसार, रेनू देवी नामक एक महिला ने पुलिस वर्दी में अपनी तस्वीर दिखाकर खुद को दरोगा बताया और अपने सहयोगी अभिनीत कुमार के साथ मिलकर उसे पुलिस विभाग में सिपाही की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसने बताया कि नौकरी के झांसे में आकर उसने वर्ष 2023 से 2025 के बीच दोनों को लगभग साढ़े छह लाख रुपये विभिन्न माध्यमों से दिये हैं। डेढ़ लाख रुपये अभिनीत के खाते में जमा किया, जबकि शेष राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई।
नौकरी दिलाने का दबाव बनाया तो मिली धमकी
पीड़िता ने यह भी बताया कि लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली, तो दोनों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया और तब जाकर महिला को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद पीड़िता ने जब अपने पैसे वापस मांगे, तो दोनों उसे धमकाने लगे। पीड़िता ने अब इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत, एक अब भी लापता; मेला देखकर लौट रहे थे घर
जांच में जुटी पुलिस
मामले में नटवार थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मिल्की गांव निवासी भगवान राम की पुत्री संध्या कुमारी के आवेदन पर दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों में एक महिला रेनू देवी तथा बक्सर जिला के सिकरौल थाना क्षेत्र के खखनियाँ गांव निवासी अमरेश कुमार का पुत्र अभिनीत कुमार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos