सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   police investigation after murder of youth by stabbing with knife rohtas

Bihar News: घर से होली खेलने निकले युवक का तीन दिन बाद शव बरामद, शरीर पर चाकू के निशान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र में होली खेलने निकले 22 वर्षीय युवक अमित कुमार का तीन दिन बाद शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर चाकू से हमले के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या की आशंका के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

police investigation after murder of youth by stabbing with knife rohtas
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन
विज्ञापन

विस्तार

रोहतास जिले से शनिवार को एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना जिले के कोचस थाना क्षेत्र अंतर्गत चवंरी गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान करगहर थाना क्षेत्र के कुम्हिला गांव निवासी मुकेश प्रसाद गुप्ता के 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है।

Trending Videos


होली के दिन घर से निकला था युवक
घटना के संदर्भ में परिजनों ने बताया कि बीते 4 मार्च को अमित घर से शाम में होली खेलने के लिए कोचस अपने दोस्तों के पास गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के गांवों एवं रिश्तेदारों के घर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार युवक का मोबाइल भी बंद बता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर पर चाकू से हमले के निशान
परिजनों ने बताया कि युवक के सिर पर चाकू से हमले के गंभीर निशान मिले हैं। उसके सिर पर चाकुओं से कई बार हमला किया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए एक प्राथमिकी दर्ज कराई है, लेकिन परिवार की किसी से दुश्मनी होने की बात से इनकार किया है।

ये भी पढ़ें: दरभंगा में रेस्टोरेंट और वाटर पार्क मालिक को लगी गोली, हालत नाजुक; पुलिस जांच में जुटी

जांच में जुटी पुलिस
वहीं घटना को लेकर रोहतास पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में सदर डीएसपी दो कुमार वैभव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed