{"_id":"69ac0727b3e4fc33ee074a5f","slug":"bjp-party-plan-for-new-cm-bihar-but-jdu-state-president-umesh-kushwaha-statement-on-nitish-kumar-resignation-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar CM: जदयू भी भाजपा के साथ करेगी खेला? JDU प्रदेश अध्यक्ष बोले- सीएम नीतीश कुमार को जनादेश मिला है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar CM: जदयू भी भाजपा के साथ करेगी खेला? JDU प्रदेश अध्यक्ष बोले- सीएम नीतीश कुमार को जनादेश मिला है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Sat, 07 Mar 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News : बिहार से बड़ी खबर। भाजपा में सीएम की कुर्सी की खींचतान के बीच जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल पूछ दिया है- "नए मुख्यमंत्री पर सवाल कहां, जब नीतीश कुमार ने इस्तीफा ही नहीं दिया है।" यह जवाब भाजपा को परेशान करेगा। देखना है, कब तक?
कल ही जदयू के फिर से प्रदेश अध्यक्ष बने हैं उमेश कुशवाहा।
- फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन
विस्तार
'25 से 30 फिर से नीतीश'- नारे के बाद बिहार चुनाव में जीत के तीन महीने के दरम्यान जिस तरह से नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा, उससे चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी ने उनके साथ खेला कर दिया। अब भाजपा के साथ भी खेला होने के आसार सामने आए हैं। पहली बार जनता दल यूनाईटेड के किसी जिम्मेदार पदाधिकारी ने खुलकर कहा है कि अभी मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली नहीं हुई है तो नए सीएम के नाम की चर्चा का सवाल ही बेकार है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शनिवार को नए सीएम के चेहरे पर चल रही चर्चाओं का जवाब देते हुए सवाल किया- "जब हमारे नेता ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा ही नहीं दिया तो यह सवाल ही बेकार और बेमतलब का है।"
Trending Videos
कल जदयू का संवाददाता सम्मेलन, 1 बजे ज्वाइन करेंगे निशांत
उमेश कुशवाहा के इस चौंकाने वाले बयान के कुछ ही घंटे बाद जनता दल यूनाईटेड की ओर से रविवार 8 मार्च को संवाददाता सम्मेलन की जानकारी दी गई। इस प्रेस कांफ्रेंस में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मीडिया के सवालों का जवाब देंगे। इससे पहले शनिवार को मीडिया में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बड़ा बयान देकर चौंका दिया है। रविवार को नीतीश कुमार की जगह निशांत कुमार के मुद्दे पर बात होने की उम्मीद है। निशांत रविवार दोपहर बाद एक बजे जदयू की सदस्यता लेंगे। उमेश कुशवाहा ने उनकी भूमिका के सवाल पर कहा कि "निश्चित तौर पर हम उनके नेतृत्व में काम करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
उमेश कुशवाहा बोले- नीतीश कुमार को जनादेश मिला
कुशवाहा ने कहा कि जदयू के सभी नेताओं की भारी मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जदयू ज्वाइन कर रहे हैं। सभी विधायकों, कार्यकर्ताओं की इच्छा से मुख्यमंत्री से आग्रह किया। लंबी मांग के बाद सहमति दी उन्होंने। भाजपाई सीएम के लिए तैयार हैं आप? इस सवाल के जवाब में उमेश कुशवाहा ने कहा- "एनडीए के नेता हमारे नेता नीतीश कुमार हैं। नीतीश कुमार को जनादेश मिला है।" नई सरकार का गठन कब होगा? इस सवाल के जवाब में उमेश कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने इस्तीफा तो दिया नहीं है। नई सरकार की गठन की चर्चा अभी कहां! जब समय आएगा, तब जनादेश हासिल करने वाले नीतीश कुमार तय करेंगे कि सीएम कौन हो।" कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने कुछ सोच-समझ कर राज्यसभा के लिए नामांकन किया है।