सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Samrat Chaudhary targeted Lalu family One House for Mother Another for Son; This Is Not a Monarchy RJD NDA

Bihar: राबड़ी देवी के बंगले पर सीएम सम्राट चौधरी का बयान आया; बोले- मां की चाहत कुछ, बेटे की इच्छा कुछ और

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 02 Jun 2026 02:33 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास को लेकर चल रहे हंगामा के बीच बगैर नाम लिए अपनी बात रख दी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बंगले को लेकर विपक्ष के आरोपों का भी जवाब दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि वह खुद सरकारी बंगले से बाहर निजी आवास में लंबे समय तक रहे, लेकिन कभी आवास को लेकर ऐसा हंगामा नहीं मचाया।

Samrat Chaudhary targeted Lalu family One House for Mother Another for Son; This Is Not a Monarchy RJD NDA
राबड़ी आवास को खाली करने का नोटिस लेकर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शेखपुरा और मुजफ्फरपुर दौरे पर हैं। मंगलवार दोपहर शेखपुरा में उन्होंने 'सहयोग' शिविर का शुभारंभ किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ लोग सरकारी बंगले को अपनी विरासत समझते हैं, जबकि लोकतंत्र में ऐसा नहीं चलता। मुख्यमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि मां को एक घर चाहिए और बेटे को दूसरा। यह कोई राजशाही नहीं है।



सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से वह सरकारी बंगले में नहीं रहे हैं और अपने निजी आवास में ही निवास करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वह तभी 1, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में काम करने के लिए तैयार हुए, जब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश कुमार की तारीफ, कहा- पद छोड़ते ही खाली कर दिया आवास
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने पद छोड़ने के बाद तत्काल मुख्यमंत्री आवास खाली कर एक उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि जिस दिन मेरे नेता मुझसे पद छोड़ने को कहेंगे, मैं बिना एक पल गंवाए अपना सामान बांधकर वहां से निकल जाऊंगा।"
विज्ञापन
Trending Videos

Bihar: विधान परिषद् उम्मीदवारों की लिस्ट पर जदयू में मंथन जारी, नीतीश कुमार किन नामों पर लगाएंगे अंतिम मुहर

बंगले को बपौती समझने वालों पर साधा निशाना
सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकारी संपत्ति किसी की निजी विरासत नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, "कुछ लोग सोचते हैं कि सरकारी बंगला उनकी बपौती है। मां के लिए एक घर और बेटे के लिए दूसरा घर चाहिए। बिहार में राजशाही नहीं, लोकतंत्र चलता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed