सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Samrat Chowdhury given instructions SIT family alleges negligence NEET Student murder case patna bihar police

NEET Student : सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, SIT को मिले कड़े निर्देश; परिजनों ने उठाए जांच पर सवाल

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 30 Jan 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
सार

NEET Student Murder Case : कई बार ऐसा लगा कि नीट छात्रा की हत्या का मामला अब सुलझ गया, लेकिन अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया। ऐसे में आज उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और एसआईटी को ख़ास निर्देश दिए।

Samrat Chowdhury given instructions SIT family alleges negligence NEET Student murder case patna bihar police
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

राजधानी पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तक नहीं सुलझा है। मामले की गंभीरता और बढ़ते राजनीतिक व सामाजिक दबाव को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में है। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गई, जिसमें जांच की कड़ियां जोड़ने और दोषियों पर शिकंजा कसने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : 29 साल पुराने रिश्वत कांड में दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने तत्कालीन रेंजर को सुनाई सजा
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी की प्रगति रिपोर्ट पर मंथन
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार और पटना के आईजी सहित विशेष जांच टीम  के आला अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अब तक हुई जांच की बिंदुवार जानकारी ली। बताया जाता है कि गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस संवेदनशील मामले में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एसआईटी को निर्देश दिया कि जांच की गति तेज की जाए और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाई जाए। इससे पूर्व, डीजीपी विनय कुमार ने भी अपने आवास पर पुलिस अधिकारियों के साथ अलग से मंथन किया था।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : बिहार के आईपीएस अधिकारियों का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति; दलजीत सिंह BSF और राजीव मिश्रा संभालेंगे CISF

हर एंगल से जांच रही पुलिस
पुलिस प्रशासन का दावा है कि मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए एसआईटी हर संभावित पहलू पर काम कर रही है। फॉरेंसिक साक्ष्यों और घटनास्थल की परिस्थितियों का सूक्ष्म विश्लेषण किया जा रहा है। छात्रा के मोबाइल रिकॉर्ड्स और पिछले कुछ दिनों में उसके संपर्क में रहे लोगों की भूमिका को भी खंगाल रही है। साथ ही जांच टीम यह भी पता करने में जुटी है कि क्या छात्रा किसी दबाव और प्रताड़ना की शिकार थी? यानी क्या छात्रा किसी तरह के मानसिक दबाव, रैगिंग या किसी साजिश का शिकार थी?
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Vidhan Sabha: बिहार बजट सत्र में 19 बैठकें होंगी, स्पीकर प्रेम कुमार ने और क्या-क्या बताया?

बिलखती मां ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- हमें न्याय की उम्मीद नहीं 
एक तरफ जहां सरकार निष्पक्ष जांच का भरोसा दे रही है, वहीं दूसरी ओर मृतका के परिजन पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को ही मृतका की मां और अन्य परिजन डीजीपी विनय कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे। छात्रा की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की जांच की दिशा सही नहीं है और मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें अब तक न्याय मिलता नहीं दिख रहा है। जांच का तरीका संदिग्ध है और ऐसा लग रहा है जैसे किसी को बचाने के लिए मामले को दबाया जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: 534 प्रखंडों में खुलेंगे SC-ST हॉस्टल, मंत्री ने बताया इन वर्गों के छात्रों के लिए क्या हो रहा?

सम्राट चौधरी ने कहा -बख्शे नहीं जाएंगे दोषी
परिजनों के आरोपों के बीच सरकार ने साफ कर दिया है कि न्याय की प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री कार्यालय से जारी संदेश में कहा गया है कि सरकार इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर देख रही है। यदि किसी भी अधिकारी या व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है, तो उन पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed