Bihar News : TRE-4 के लिए अभ्यर्थी फिर उतरेंगे सड़कों पर, कहा- नहीं मानी सरकार तो करेंगे महाआंदोलन
Bihar : टीआरई-4 के लाखों शिक्षक अभ्यर्थी अब एक बार फिर आंदोलन करेंगे। छात्र नेता का कहना है कि टीआरई-4 के लाखों अभ्यर्थी दो वर्षों से वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बिहार सरकार ध्यान नहीं दे रही है। अब एक बार फिर तेज आंदोलन किया जाएगा।
विस्तार
बीपीएससी टीआरई-4 की वैकेंसी नही आने से लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों मे नाराजगी है। उनका कहना है कि बीपीएससी को अधियाचना मिलने के एक महीने से अधिक समय होने के बावजूद भी टीआरई-4 का विज्ञापन नही दिया गया। इस वजह से लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों को इससे निराशा हुई है। अब वह एक बड़े आंदोलन के रूप में सरकार का विरोध करेंगे। इस बात की जानकारी छात्र नेता दिलीप कुमार ने प्रेसवार्ता जारी कर दी।
यह खबर भी पढ़ें-Rajya Sabha Election : बिहार की 5 सीटों पर जीत के लिए एनडीए का फॉर्मूला तय; कहां-कैसी बैठक में क्या तैयारी?
इस तारीख को होगा महाआंदोलन
छात्र नेता दिलीप कुमार ने बताया कि 18 मार्च को महाआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीआरई-4 के लाखों अभ्यर्थी दो वर्षों से वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं। पिछले एक वर्ष से शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के द्वारा कहा जा रहा है कि 10-15 दिनों में वैकेंसी आ जाएगी। चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान भी कहा गया कि टीआरई-4 का विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा। लेकिन आलम यह है बिहार विधान सभा चुनाव भी संपन्न हो गया और सरकार भी बन गई, लेकिन टीआरई-4 की वैकेंसी नही आई।
यह खबर भी पढ़ें-LPG Gas Shortage : रसोई गैस का बढ़ा संकट, नए कनेक्शन पर लगी रोक; पुराने को डबल सिलेंडर में बदलना भी मुश्किल
अभ्यर्थियों को किया जा रहा गुमराह
छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि बीपीएससी ने फरवरी द्वितीय सप्ताह में एक नोटिस जारी किया, जिसमें यह कहा गया था कि अधियाचना मिल चुकी है और शीघ्र ही टीआरई 4 का विज्ञापन जारी किया जाएगा। लेकिन एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विज्ञापन जारी नही किया गया है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि सरकार और बीपीएससी के द्वारा टीआरई-4 अभ्यर्थियों को बार-बार गुमराह किया गया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: नीतीश कुमार का 'लव-कुश' दांव, क्या सम्राट ही बनेंगे बिहार के उत्तराधिकारी? क्या कहा शिवानंद तिवारी ने
पटना कालेज से शुरू होगा महाआंदोलन
छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि बिहार सरकार और बीपीएससी की लापरवाही के कारण विज्ञापन के इंतजार में हजारों अभ्यर्थियों की उम्र समाप्त होती जा रही है। बार-बार मांग किए जाने पर आश्वासन तो मिल गया लेकिन सरकार विज्ञापन नहीं निकाल रही है। अब ऐसे में आंदोलन ही एक मात्र रास्ता बचा है। इसीलिए मजबूर होकर अब सभी टीआरई-4 अभ्यर्थियों द्वारा 18 मार्च को पटना कालेज से महाआंदोलन की शुरुआत की जाएगी। यह आंदोलन मार्च के द्वारा निकाला जाएगा जो बीपीएससी कार्यालय पर समाप्त होगा।
यह खबर भी पढ़ें-Gas Shortage : एलपीजी की कमी का असर मिड डे भोजन पर, लकड़ी के जलावन पर बन रहा बच्चों का खाना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवि हो रही खराब
छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान लगातार टीआरई 4 की वैकेंसी की बात कर रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ बीपीएससी अधियाचना मिलने के बावजूद भी विज्ञापन जारी नही कर रही है। एक तरह से तो बीपीएससी द्वारा मुख्यमंत्री जी की छवि को धूमिल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी का सम्मान करते हुए बीपीएससी को टीआरई 4 का विज्ञापन जारी करना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.