सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Tejashwi Yadav meeting RJD party MLAs and MLCs in hotel, Rajya Sabha elections 2026

Bihar Politics : तेजस्वी यादव ने कसी कमान, राजद के विधायकों और एमएलसी के साथ इस होटल में कर रहे हैं बैठक

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sun, 15 Mar 2026 01:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajya Sabha elections 2026 : राज्यसभा के 5 सीटों पर कल मतदान होने हैं, लेकिन इससे पहले आज राजनीतिक गहमागहमी मची हुई है। एक ओर जहां   एनडीए घटकों की अलग-अलग बैठकें चल रही हैं वहीं तेजस्वी यादव ने अपने एमएलसी और विधायकों के साथ गोपनीय बैठक कर रहे हैं।

Tejashwi Yadav meeting RJD party MLAs and MLCs in hotel, Rajya Sabha elections 2026
तेजस्वी यादव और होटल पहुंच रहे राजद नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कल सोमवार को राज्यसभा के  पांच सीटों पर चुनाव है। इसको लेकर जहां एक ओर भाजपा और जदयू की अलग-अलग बैठकें चल रही हैं वहीं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी अपने विधायकों और एमएलसी के साथ एक होटल में गोपनीय बैठक कर रहे हैं। 

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: नीतीश कुमार का 'लव-कुश' दांव, क्या सम्राट ही बनेंगे बिहार के उत्तराधिकारी? क्या कहा शिवानंद तिवारी ने
विज्ञापन
विज्ञापन


इस होटल में चल रही है गोपनीय बैठक
बताया जा रहा है कि पटना के आर ब्लॉक स्थित होटल पनाश कौटिल्य में महागठबंधन की एक अहम और गोपनीय बैठक चल रही है, जहां महागठबंधन के विधायक लगातार  पहुंच रहे हैं। कल सोमवार को राज्यसभा चुनाव के पांच सीटों के लिए मतदान होने हैं। ऐसे में सभी दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश में लगे हुए हैं। आज सुबह में संजय झा और और फिर लेशी सिंह के आवास पर बैठक हुई है। इसके बाद शाम में फिर बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी के यहां एनडीए की बैठक होने वाली है।
यह खबर भी पढ़ें-Rajya Sabha Election : बिहार की 5 सीटों पर जीत के लिए एनडीए का फॉर्मूला तय; कहां-कैसी बैठक में क्या तैयारी?

क्या कहा एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान ने?

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि आज दावते इफ्तार का आयोजन किया गया है। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को निमंत्रण दिया गया है। विधानसभा चुनाव के समय आपके लिए उन्होंने दरवाजा बंद कर दिया था आपने उनके लिए दरवाजा खोल दिया, इस सवाल पर जवाब देते हुए अख्तरुल ईमान ने कहा कि हमारा बड़ा दिल है, सभी के लिए दरवाजा हमेशा खुला रहता है। राज्यसभा में किसका समर्थन करेंगे इस सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस पर फैसला शाम में विधायकों के साथ बैठकर के बात तय होगी। फिर पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि आपलोगों की एनडीए से भी बातचीत हो रही है, तो इस सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बातचीत तो होती ही रहती है। तेजस्वी यादव को सिर्फ इफ्तार का न्यौता है। बाकी बातचीत बाद में होगी।

Tejashwi Yadav meeting RJD party MLAs and MLCs in hotel, Rajya Sabha elections 2026
जदयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार - फोटो : अमर उजाला

विधायकों और एमएलसी पर नहीं है भरोसा 
इस संबंध में जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि मैं तो लगातार यह कहता रहा हूं कि कांग्रेस और राजद के विधायक जदयू के संपर्क में हैं। इसलिए तेजस्वी यादव को इस बात का डर होने लगा कि कहीं ऐसा न हो कि नीरज कुमार की बातें सच हो जाएं। उन्होंने कहा कि आखिर क्या वजह है कि तेजस्वी यादव अपने विधायकों और एमएलसी को होटल में बंद कर रहे हैं? दरअसल इसकी मुख्य वजह यह है कि तेजस्वी यादव का प्रभाव उनके विधायकों पर अब नहीं रहा। नीरज कुमार ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव को अपने विधायकों और एमएलसी पर भरोसा नहीं है, इसी वजह से बैठक के नाम पर उनको होटल में रखा गया है। राजद के सभी विधायक और एमएलसी अभी पटना के होटल पनाश कौटिल्य में मौजूद हैं और किसी को भी फिलहाल बाहर जाने की इजाजत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed