सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhojpur Crime: Girl assaulted by gang after being lured home, 4 accused arrested; search for others continues

बिहार में हैवानियत की हद: घर बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhojpur Crime: भोजपुर के करनामेपुर थाना क्षेत्र में युवती को घर बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में चार आरोपियों उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू, विनोद यादव उर्फ मोटक, नीतीश यादव और अवधेश यादव उर्फ लकड़ू व्यास को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की आरोपियों की तलाश जारी है।

Bhojpur Crime: Girl assaulted by gang after being lured home, 4 accused arrested; search for others continues
सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोजपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक जघन्य घटना सामने आई है। जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र में एक युवती को घर बुलाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना 5 मार्च की देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos
para_count-0

para_count-1 para_count-1 para_count-1   para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1 मामले की सूचना मिलते ही करनामेपुर थाना पुलिस हरकत में आई। जांच के दौरान घटना की पुष्टि हुई और पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करनामेपुर थाना क्षेत्र के सइयां के डेरा गांव निवासी उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव, विनोद यादव उर्फ मोटक यादव, नीतीश यादव और अवधेश यादव उर्फ लकड़ू व्यास के रूप में की गई है। para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन

para_count-2 para_count-2 para_count-2
para_count-2 para_count-2 para_count-2 पढ़ें Crime: शादी का झांसा देकर सात साल तक दुष्कर्म, 5वीं बार प्रेग्नेंट महिला को घर से निकाला; प्रेमी के खिलाफ FIR para_count-2
para_count-3
para_count-3 para_count-3   para_count-3
para_count-3 para_count-3 para_count-3 पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपियों को अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच को प्राथमिकता दी है और पीड़िता के बयान तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। para_count-3
para_count-4
para_count-4 para_count-4   para_count-4
para_count-4 para_count-4 para_count-4 पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। पुलिस का साफ कहना है कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के दौरान सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है ताकि अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके। para_count-4
para_count-5 para_count-5 para_count-5
para_count-5 para_count-5 para_count-5
para_count-5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed