{"_id":"6a0ac90940aae58206030942","slug":"two-body-recovered-from-railway-track-on-ddu-gaya-railway-section-rohtas-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-4295367-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, इलाके में फैली सनसनी; आत्महत्या या हादसे के बीच उलझी गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, इलाके में फैली सनसनी; आत्महत्या या हादसे के बीच उलझी गुत्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
सार
सासाराम और शिवसागर रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों से युवक और युवती के शव बरामद हुए। युवती की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि युवक की ट्रेन से गिरकर मौत होने की संभावना है। पुलिस पहचान और जांच में जुटी है।
शिवसागर रेलवे स्टेशन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सासाराम रेलवे स्टेशन और शिवसागर रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को अलग-अलग स्थानों से दो शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। रेल पुलिस ने एक युवती और एक युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। दोनों मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रेलवे ट्रैक के पास मिला युवती का शव
जानकारी के अनुसार, शिवसागर थाना क्षेत्र के समहुता गांव के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवती का शव पड़ा मिला। सोमवार सुबह जम्मू तवी एक्सप्रेस के लोको पायलट की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल रेल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
गला दबाकर हत्या की जाने की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने युवती की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामले में रितेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: सासाराम स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग, हादसे की वजह तलाशने पहुंचे डीआरएम
बेदा नहर के पास मिला युवक का शव
वहीं, दूसरी घटना में सासाराम रेलवे स्टेशन से पश्चिम बेदा नहर के समीप रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों और पुलिस का मानना है कि युवक की मौत चलती ट्रेन से गिरने के कारण हुई हो सकती है। पुलिस ने शव को रेलवे पोल संख्या 575/22/24 के पास से बरामद किया है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और पहचान कराने का प्रयास जारी है।
दोनों घटनाओं के बाद रेल पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।