सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Road Accident News: two death in road accident in Patna

Bihar News: सड़क हादसे में छीन ली दो लोगों की जिंदगी, पटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चाचा-भतीजी को कुचला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Patna Road Accident News: पटना में हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी वाहन चालक पर कार्रवाई करे। 
 

Bihar  Road Accident News: two death in road accident in Patna
सड़क हादसा में चाचा और भतीजी की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र के दमड़ीचक के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार चाचा और भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दमड़ीचक गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही धनरूआ थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों चाचा और भतीजी को पास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos


स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मसौढ़ी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी नर्सिंग होम पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान रणधीर कुमार (28 वर्ष), पिता रामदयाल प्रसाद, तथा अनन्या कुमारी (8 वर्ष), पिता सुधीर कुमार, निवासी ग्राम अगरपुरा, थाना कादिरगंज, जिला पटना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किसी काम से जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पटना पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही धनरूआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed