{"_id":"6a22720ed8795d597103eb7d","slug":"woman-out-morning-walk-hit-by-truck-died-driver-absconded-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1474-4360934-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: झपकी बनी जानलेवा! अनियंत्रित ट्रक ने ली महिला की जान, चालक मौके से भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: झपकी बनी जानलेवा! अनियंत्रित ट्रक ने ली महिला की जान, चालक मौके से भागा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार
बाढ़ के मरांची थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली 52 वर्षीय बच्ची देवी की अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा बादपुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जहां मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला को एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतका की पहचान मरांची इंग्लिश गांव निवासी बच्ची देवी (52), पत्नी सुरेश साव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्ची देवी रोजाना की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान लखीसराय से मोकामा की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरा। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची मरांची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News : खान सर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला किया दर्ज
मरांची थाना प्रभारी रौशन कुमार ने बताया कि घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस वाहन और चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Trending Videos