सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth Shot After Minor Dispute, Referred in Critical Condition; Accused on the Run

Bihar News: मामूली कहासुनी के बाद दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा, आरोपी की तलाश ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार

सासाराम में एक शादी समारोह के दौरान हुई आपसी कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे को दिनदहाड़े गोली मार दी। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गंभीर हालत में हायर सेंटर रैफर किया गया है।

Bihar News: Youth Shot After Minor Dispute, Referred in Critical Condition; Accused on the Run
इलाजरत घायल
विज्ञापन

विस्तार

रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़सरा गांव में बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। घायल की पहचान पड़सरा गांव निवासी काली सिंह के लगभग 35 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई है।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि मंगलवार रात भोरमा गांव में एक शादी समारोह के दौरान धर्मेंद्र यादव और राजू कुमार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी दौरान राजू ने कथित रूप से धर्मेंद्र को गोली मारने की धमकी दी थी। बुधवार सुबह करीब 10 बजे राजू ने अपने घर से बंदूक लाकर धर्मेंद्र यादव को कमर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी राजू फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ कुख्यात अपराधी राजीव उर्फ सूर्या, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

सदर अस्पताल सासाराम में प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रैफर कर दिया। मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद आरोपी ने गोली चलाई और फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed