सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   woman gave birth to baby girl on South Bihar Express train in jhajha Bihar

Bihar: घर और अस्पताल नहीं ट्रेन की बर्थ पर गूंजी किलकारी, साउथ बिहार एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाझा Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: झाझा स्टेशन पर साउथ बिहार एक्सप्रेस में एक महिला ने बुधवार को बच्ची को जन्म दिया। महिला यात्रियों और रेलकर्मियों की तत्परता से सुरक्षित प्रसव संभव हो सका। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
 

woman gave birth to baby girl on South Bihar Express train in jhajha Bihar
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झाझा रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह साउथ बिहार एक्सप्रेस की एक सामान्य बोगी में उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला, जब एक गर्भवती महिला ने चलती ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया। रायपुर से पटना जा रही इस ट्रेन में सफर कर रहीं पटना निवासी खुशबू कुमारी को जसीडीह स्टेशन पार करते ही अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
Trending Videos


दो बच्चों के साथ सफर कर रही थी महिला
महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रही थीं। दर्द बढ़ने के साथ बोगी में मौजूद यात्रियों की चिंता भी बढ़ने लगी। सुबह करीब छह बजे ट्रेन के झाझा स्टेशन पहुंचने तक स्थिति गंभीर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोगी में मौजूद महिलाओं ने की मदद
ऐसे में बोगी में मौजूद महिला यात्रियों ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। कुछ महिलाओं ने चादरों से घेरा बनाकर अस्थायी व्यवस्था की, तो अन्य यात्रियों ने पानी और आवश्यक सामान उपलब्ध कराया। रेलकर्मियों ने भी तत्काल सूचना प्रसारित कर चिकित्सकीय सहायता की व्यवस्था कराई। देखते ही देखते सामान्य बोगी अस्थायी प्रसूति कक्ष में बदल गई।

महिला ने बच्ची को दिया जन्म 
दर्द और दुआओं के बीच महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। नवजात के रोने की आवाज गूंजते ही पूरी बोगी तालियों और राहत की सांस से भर उठी। उस पल तक अनजान यात्री एक परिवार की तरह साथ खड़े नजर आए।

ये भी पढ़ें: पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी गया था युवक, बदमाशों ने नशा देकर किया बेहोश, फिर कराई जबरन शादी

मौके पर पहुंची चिकित्सा टीम 
घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस और चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची। जच्चा-बच्चा को तत्काल रेफरल अस्पताल, झाझा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को स्वस्थ बताया। सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन को लगभग 45 मिनट तक स्टेशन पर रोका गया। अस्पताल प्रशासन ने रायपुर में रह रहे खुशबू के पति को घटना की सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed