सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   younger sister accuses elder sister of murder over mother suspicious death, rohtas bihar news

Bihar News: मां की संदिग्ध मौत, छोटी बहन ने बड़ी बहन पर लगाया हत्या का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार

सासाराम के गौरक्षणी मोहल्ला में गुरुवार को 70 वर्षीय लीलावती कुंवर की संदिग्ध मौत हो गई। बड़ी बहन सुनीता देवी का कहना है कि मां की मौत अचानक हुई, जबकि छोटी बहन दुर्गा देवी ने बड़ी बहन पर गला दबाकर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

younger sister accuses elder sister of murder over mother suspicious death, rohtas bihar news
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी मोहल्ला में गुरुवार को लगभग 70 वर्षीय महिला लीलावती कुंवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद उनकी छोटी बहन ने बड़ी बहन पर गंभीर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में शव को सदर अस्पताल सासाराम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos


बड़ी बहन का बयान

मृतका की बड़ी बहन सुनीता देवी ने बताया कि मां को पहले से अस्थमा और थायराइड की गंभीर बीमारी थी। मां को वह सुअरा गांव से आंख के ऑपरेशन के लिए सासाराम लेकर आई थी। इसी क्रम में अचानक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी बहन का आरोप

वहीं, छोटी बहन दुर्गा देवी ने आरोप लगाया कि बड़ी बहन ने मां की गला दबाकर हत्या की। दुर्गा देवी ने बताया कि बंगाल पुलिस में पदस्थ पिता की मृत्यु के बाद मां को पेंशन मिलती थी और वह अपनी मां के साथ रहती थी। बड़ी बहन अक्सर संपत्ति और पेंशन को लेकर झगड़ा करती थी। दुर्गा देवी का आरोप है कि संपत्ति और पेंशन की लालच में ही बड़ी बहन ने मां की हत्या की।

पुलिस की जांच

सूर्यपुरा थाने के चौकीदार हरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में छोटी बेटी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है। इसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed