पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   youth body who left home found in canal after two days murder case rohtas bihar news

Bihar: सोन नहर में मिला 27 वर्षीय युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 06 Jul 2026 04:17 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 04:17 PM IST
सार

रोहतास के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोन नहर से 27 वर्षीय विकास कुमार का शव मिला। चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
youth body who left home found in canal after two days murder case rohtas bihar news
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले में सोन नहर से सोमवार को एक 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के कई निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हदहदवा पुल के पास की है। मृतक की पहचान डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा गांव निवासी स्वर्गीय देव मुनि सिंह के 27 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

फोन आने के बाद घर से निकला था विकास
परिजनों के अनुसार, विकास शनिवार शाम करीब आठ बजे एक फोन आने के बाद घर से निकला था। उसने अपनी मां से कहा था कि वह फोरलेन पर किसी से मिलने जा रहा है और 10 मिनट में लौट आएगा। इसके बाद वह वापस नहीं आया। उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। पूरी रात और अगले दिन परिजनों ने रिश्तेदारों तथा परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन


पढ़ें:  अचानक JDU कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, नाराज होकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से क्या कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ों से हुई शव की पहचान
रविवार को भी विकास का पता नहीं चलने पर परिजनों ने डेहरी मुफस्सिल थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। सोमवार को हदहदवा पुल के पास सोन नहर में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान विकास कुमार के रूप में की। उनका कहना है कि युवक का चेहरा बुरी तरह चोटिल था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
परिजनों का आरोप है कि विकास की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह सीधा-सादा युवक था और किसी प्रकार का नशा भी नहीं करता था। उनका कहना है कि पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और फिर हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही डेहरी मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed