पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bankipur Vidhan Sabha: RJD Renominates Rekha Gupta Sets Up Contest Against BJP and PK in Key Bihar Seat

Bankipur Vidhan Sabha : राजद ने पुराने चेहरे पर खेला दांव; BJP और PK के सामने रेखा गुप्ता को उतारा

Mon, 06 Jul 2026 05:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 06 Jul 2026 05:24 PM IST
सार

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने रेखा गुप्ता नाम की आधिकारिक घोषणा की। बाँकीपुर सीट पर अब महागठबंधन का मुकाबला भाजपा और प्रशांत किशोर की पार्टी से होगा।

विज्ञापन
Bankipur Vidhan Sabha: RJD Renominates Rekha Gupta Sets Up Contest Against BJP and PK in Key Bihar Seat
राजद उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मतभेद सामने आने लगे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बांकीपुर से पार्टी पहले ही अपना उम्मीदवार उतार चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी महागठबंधन की ओर से राजद ने रेखा कुमारी को उम्मीदवार बनाया था। इसी आधार पर इस बार भी पार्टी का इस सीट पर मजबूत दावा है।

विज्ञापन

वहीं, सूत्रों के अनुसार कांग्रेस भी इस सीट से उम्मीदवार उतारने की तैयारी में थी। राजद की घोषणा के बाद अब यह देखना होगा कि कांग्रेस अपना उम्मीदवार मैदान में उतारती है या महागठबंधन के भीतर सहमति बनती है। इससे पहले कांग्रेस की ओर से कहा गया था कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र लंबे समय तक उसका गढ़ रहा है, इसलिए इस सीट पर उसका दावा स्वाभाविक है। कांग्रेस का कहना है कि उम्मीदवार के चयन का फैसला इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों की सहमति से होना चाहिए।

विज्ञापन


पढ़ें: अचानक JDU कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, नाराज होकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए 2025 के विधानसभा चुनाव का परिणाम
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र (182) से भाजपा के नितिन नवीन ने लगातार एक और जीत दर्ज की थी। उन्हें 98,299 वोट (62.66 प्रतिशत) मिले थे। राजद की रेखा कुमारी को 46,363 वोट (29.55 प्रतिशत) प्राप्त हुए थे और वह दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, जन सुराज पार्टी की वंदना कुमारी को 7,717 वोट (4.92 प्रतिशत) मिले थे। नितिन नवीन ने रेखा कुमारी को 51,936 वोटों के बड़े अंतर से हराकर सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed