सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime: Teacher on her way to school shot dead, dies on the spot

Bihar Crime: स्कूल जा रहीं शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल पर ही मौत; यूपी की रहने वाली थीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 03 Dec 2025 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Crime: शिक्षिका शिवानी कुमारी की बुधवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। फारबिसगंज से स्कूल जाते वक्त डुमरिया के पास 17 नंबर रोड पर अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें निशाना बनाया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Bihar Crime: Teacher on her way to school shot dead, dies on the spot
शिक्षिका की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां मध्य विद्यालय कन्हैली में कार्यरत शिक्षिका शिवानी कुमारी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शिक्षिका शिवानी वर्मा रोज की तरह फारबिसगंज से स्कूटी पर विद्यालय जा रही थीं। उसी दौरान डुमरिया से पश्चिम 17 नंबर रोड स्थित भोला बाबा मंदिर के पास बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने नजदीक से उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ीं।

Trending Videos


स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवीय आधार पर उन्हें अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं; भोजपुर में सड़क हादसा, टेलर की टक्कर से महिला की मौत; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम    

मृतका शिवानी वर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश की निवासी थीं और पिछले दो वर्षों से अररिया जिले में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हमले के कारण और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed