सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar Election: Case filed against Owaisi candidate for making a controversial statement about Tejashwi

Bihar Election: ओवैसी के प्रत्याशी तौसीफ आलम पर केस दर्ज, चुनावी सभा में तेजस्वी यादव पर दिया था विवादित बयान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 04 Nov 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Election: जिलाधिकारी विशाल राज ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सोमवार शाम एक चुनावी जनसभा के दौरान तौसीफ आलम ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के बारे में आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान दिया था।

Bihar Election: Case filed against Owaisi candidate for making a controversial statement about Tejashwi
तौसीफ आलम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

किशनगंज जिले के बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से AIMIM प्रत्याशी तौसीफ आलम के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का दूसरा मामला दर्ज किया गया है। यह मामला मंगलवार को बहादुरगंज थाने में दर्ज हुआ।

Trending Videos

जिलाधिकारी विशाल राज ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सोमवार शाम एक चुनावी जनसभा के दौरान तौसीफ आलम ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के बारे में आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान दिया था। उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने जिला निर्वाचन कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: चुनाव ड्यूटी में कर रहा था राजनीति, वायरल वीडियो ने उड़ाई नींद; पुलिस ने तुरंत नौकरी से निकाला

शिकायत की जांच के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाची अधिकारी द्वारा एफआईआर संख्या 429/25 बहादुरगंज थाने में दर्ज कराई गई। यह मामला लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 125 तथा भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 175, 176, 223, 351(2) और 352 के तहत दर्ज किया गया है।थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने भी इस मामले की पुष्टि की है।

जिलाधिकारी विशाल राज ने कहा कि जिला प्रशासन निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी प्रत्याशी या राजनीतिक दल का नेता आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed