सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar Dhamdaha Chunav Result 2025 Minister Leshi Singh and RJD's Santosh Kushwaha contest in Dhamdaha

Dhamdaha Chunav Result 2025: धमदाहा सीट पर JDU की लेशी सिंह की धमक बरकरार, 55 हजार वोटों से दर्ज की बड़ी जीत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 14 Nov 2025 03:54 PM IST
सार

Bihar Dhamdaha Chunav Result 2025: धमदाहा विधानसभा सीट इस बार हॉट सीट रही है। यहां मुकाबला सत्तारूढ़ जदयू की वरिष्ठ नेता व मंत्री लेशी सिंह और राजद के प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के बीच रहा। लेशी सिंह ने इस सीट पर 55 हजार वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
Bihar Dhamdaha Chunav Result 2025 Minister Leshi Singh and RJD's Santosh Kushwaha contest in Dhamdaha
Dhamdaha Chunav Result 2025: धमदाहा सीट पर लेशी सिंह ने दर्ज की बड़ी जीत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में एनडीए गठबंधन को मिले प्रचंड जनादेश के बीच धमदाहा की हॉट सीट से बड़ी खबर सामने आई है। जेडीयू की वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और राजद उम्मीदवार संतोष कुशवाहा को लगभग 55 हजार वोटों के भारी अंतर से पराजित किया है। साथ ही फिर से इस सीट पर अपना दबदबा कायम किया है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

Trending Videos

प्रतिष्ठित सीट पर सबकी निगाहें टिकी थीं
पूर्णिया जिले की इस प्रतिष्ठित सीट पर सबकी निगाहें टिकी थीं, जहां एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की करीबी मानी जाने वाली लेसी सिंह मैदान में उतरी थीं। उनका सीधा मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी संतोष कुशवाहा से था। जन सुराज पार्टी के बंटी समेत अन्य उम्मीदवार भी मुकाबले में थे, लेकिन मुख्य लड़ाई लेसी सिंह और संतोष कुशवाहा के बीच ही रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जनता ने हमारे काम में मुहर लगाई'
मतगणना केंद्र पर निर्णायक बढ़त हासिल करने के बाद लेसी सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह जीत बिहार की जनता द्वारा एनडीए को दिए गए प्रचंड जनादेश का परिणाम है। हमने जो विकास कार्य किए, जनता ने उस पर मुहर लगाई है। बिहार के युवा और महिलाओं ने हम पर अपना भरोसा दिखाया है।”

'वो (संतोष कुशवाहा) यूट्यूब और फेसबुक पर चुनाव लड़ रहे थे'
महागठबंधन के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए लेसी सिंह ने अपने विरोधियों पर तीखा हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि धमदाहा में महागठबंधन के प्रत्याशी जमीन पर काम करने के बजाय यूट्यूब और फेसबुक पर चुनाव लड़ रहे थे। जनता ने समझ लिया कि केवल सोशल मीडिया पर हवा बनाकर चुनाव नहीं जीता जा सकता। जनता ने ऐसे नेताओं को सबक सिखा दिया है। धमदाहा की इस ऐतिहासिक जीत के साथ लेसी सिंह ने एक बार फिर अपने राजनीतिक कद और जनाधार को मजबूत तरीके से साबित कर दिया है।

जानें इन राउंडों में क्या था स्कोर?

13 वें राउंड में लेशी सिंह की बड़ी लीड
13 वें राउंड में लेशी सिंह को 65021 वोट मिले हैं। वहीं, आरजेडी के सतोष कुमार को 32241 वोट मिले हैं। इस सीट पर लेशी 32780 वोटों से आगे हैं। 

9 वें राउंड में लेशी की बढ़त
9 वें राउंड में लेशी ने बड़ी लीड बनाई है। 18 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। लेशी को कुल 43662 वोट मिले हैं। वहीं, आरजेडी के संतोष कुमार को 25093 वोट मिले हैं। 

चौथे राउंड में पांच हजार से अधिक वोटों की बढ़त
जदयू सरकार की मंत्री लेशी सिंह पांच हजार से अधिक वोटों से मतगणना में आगे चल रही हैं। उनको अब तक कुल 17919 वोट मिले हैं। वहीं, आरडेजी के संतोष को 12110 वोट मिले हैं। दोपहर 12 बजे तक लेसी 5810 वोटों की बढ़त के साथ आगे हैं।

पहले जानते है धमदाहा सीट के बारे में 
बिहार के 38 जिलों में से एक पूर्णिया जिला है। इस जिले में कुल सात विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें अमौर, बैसी, कस्बा, बनमनखी (एससी), रूपौली, धमदाहा और पूर्णिया विधानसभा सीट शामिल है। पूर्णिया लोकसभा सीट में छह विधानसभा सीटें आती हैं। धमदाहा विधानसभा सीट भी पूर्णिया लोकसभा सीट का हिस्सा है। इस सीट पर 1957 में पहली बार चुनाव हुए थे। 1957 में सीट पर दो विधायक चुने गए थे। 

ये भी पढ़ें- Live Bihar Result 2025 Live: रुझानों में लालू के दोनों बेटे पिछड़े; जानें राजद, कांग्रेस और जनसुराज का हाल

लगातार तीन बार जीत दर्ज कर चुकी हैं लेशी सिंह
लेशी सिंह को 2010 के बाद से लगातार यहां से जीत मिल रही है। 2010 में जदयू के टिकट पर उन्होंने कांग्रेस के इरशाद अहमद खान को 44,697 वोट से हरा दिया था। 2015 में  जदयू से लेशी सिंह ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के शिव शंकर ठाकुर उर्फ शंकर आजाद को 30,291 वोट से हरा दिया था। महागठबंधन ने 2015 में यह सीट जदयू को दी थी। इसके बाद दिलीप कुमार यादव ने जन अधिकार पार्टी से चुनाव लड़ा और तीसरे नंबर पर रहे।  2020 में लेशी सिंह ने फिर जदयू के टिकट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने राजद के दिलीप कुमार यादव को 33,594 वोट से हराया था। लेशी सिंह नीतीश कैबिनेट में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री भी रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed